नीमच। नीमच जिले के ग्राम सरवानिया बोर निवासी रामप्यारी बाई एवं उनके परिजनों ने कलेक्टर को आवेदन देकर सर्वे नंबर 261 स्थित अपनी पैतृक कृषि भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप लगाया है।
आवेदन में बताया गया कि राजेन्द्र सिंह द्वारा जेसीबी मशीन से मिट्टी डालकर कथित रूप से रास्ता निकाला गया और भूमि पर अतिक्रमण किया गया। विरोध करने पर जातिसूचक गालियां देने तथा धमकाने के आरोप भी लगाए गए हैं।
परिजनों का कहना है कि पूर्व में संबंधित अधिकारियों और सीएम हेल्पलाइन 181 पर शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने प्रशासन से प्रकरण दर्ज कर अतिक्रमण हटाने तथा न्याय दिलाने की मांग की है।