BREAKING NEWS
BIG REPORT : उज्जैन की एपीआई मैन्युफैक्चरिंग इकाई.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल खिमला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत को रंगों और शब्दों में.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में 50 लाख से अधिक की एमडी ड्रग्स और.. <<     BIG NEWS : दिन में मिलेगी 10 घंटे बिजली, बढ़ेगा सिंचाई.. <<     KHABAR : समूह से मिली आर्थिक मजबूती, आटा चक्की को.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत देवरी खवासा.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर के जंगल में फिर अचानक बढ़ी हलचल,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मेंटेनेंस के नाम पर बड़ा पावर कट,.. <<     ‘छात्रों की गूंज’ में बड़वानी के युवाओं की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : निःशुल्क पार्किंग में 24 घंटे में दो बाइक.. <<     BIG NEWS : बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे उत्तराखंड.. <<     NEWS : महेंद्र कपूर की पुण्यतिथि पर सजेगी सुरों.. <<     इंदौर में राहुल गांधी का शक्ति प्रदर्शन!.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 17, 2026, 5:01 pm
BIG NEWS : प्रदीप मिश्रा का कर्जा उतारने आया हूं, कुबेरेश्वर धाम पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, कहा- इस भूमि पर आकर बहुत प्रसन्न हूं, पढे़ खबर 

Share On:-

सीहोर। मध्यप्रदेश के सीहोर स्थित प्रसिद्ध कुबेरेश्वर धाम में उस समय उत्साह का माहौल बन गया, जब पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पहुंचे। उन्होंने विट्ठलेश सेवा समिति की ओर से आयोजित पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा में शिरकत की और व्यासपीठ को नमन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं अपना कर्जा उतारने आया हूं।


दरअसल, सीहोर में स्थित कुबेरेश्वर धाम पर सात दिवसीय शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। चौथे दिन श्रद्धा का जनसैलाब उमड़ पड़ा। वहीं उत्साह का माहौल तब और भी बड़ गया, जब बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री भी कथा में पहुंचे। उन्हें देखकर लोगों के चेहरे पर दोगुनी खुशी छा गई।


धीरेंद्र शास्त्री ने कही यह बात
​वहीं धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मंच से श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए अपने चिरपरिचित अंदाज में कहा कि ‘मैं अपना कर्ज उतारने आया हूँ।’ उन्होंने स्पष्ट किया कि कुछ समय पहले पंडित प्रदीप मिश्रा बागेश्वर धाम पधारे थे और उन्होंने वहां अपनी गरिमामयी उपस्थिति दी थी। उसी प्रेम और सम्मान के प्रतिदान स्वरूप अपना कर्ज उतारने आज वे सीहोर की पावन धरा पर आए हैं।


इस भूमि पर आकर प्रसन्न हूं
बागेश्वर बाबा ने कहा कि हमने महाराज जी का कर्जा भी चुका दिया, पूछो कैसे ? महाराज जी हमारे यहां गए थे, हम महाराज जी के यहां आ गए। हम कर्जा किसी का रखते नहीं है, महाराज जी का तो रख ही नहीं सकते है। उन्होंने यहा भी कहा कि इस भूमि पर आकर बहुत प्रसन्न हूं। इसका वीडियो भी सामने आया है, दोनों महाराज का यह मिलन सोशल मीडिया पर भी काफी सुर्खियां बटोर रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE