BREAKING NEWS
BIG REPORT : उज्जैन की एपीआई मैन्युफैक्चरिंग इकाई.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल खिमला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत को रंगों और शब्दों में.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में 50 लाख से अधिक की एमडी ड्रग्स और.. <<     BIG NEWS : दिन में मिलेगी 10 घंटे बिजली, बढ़ेगा सिंचाई.. <<     KHABAR : समूह से मिली आर्थिक मजबूती, आटा चक्की को.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत देवरी खवासा.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर के जंगल में फिर अचानक बढ़ी हलचल,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मेंटेनेंस के नाम पर बड़ा पावर कट,.. <<     ‘छात्रों की गूंज’ में बड़वानी के युवाओं की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : निःशुल्क पार्किंग में 24 घंटे में दो बाइक.. <<     BIG NEWS : बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे उत्तराखंड.. <<     NEWS : महेंद्र कपूर की पुण्यतिथि पर सजेगी सुरों.. <<     इंदौर में राहुल गांधी का शक्ति प्रदर्शन!.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 17, 2026, 5:12 pm
KHABAR : 34 वर्षों से जारी सेवा, सहस्त्र मुखेश्वर महादेव कुकड़ेश्वर-मनासा वस्त्र दान समिति का भव्य वस्त्र वितरण, समिति का सेवा कार्य समाज में मानवता और समरसता का प्रतीक, पढ़े दशरथ नागदा की खबर 

Share On:-

कुकड़ेश्वर। नगर कुकड़ेश्वर स्थित प्राचीन श्री सहस्त्र मुखेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि मेले के अवसर पर अमावस्या के पावन दिन श्री सहस्त्र मुखेश्वर महादेव कुकड़ेश्वर-मनासा वस्त्र दान समिति द्वारा भव्य वस्त्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। समिति पिछले 34 वर्षों से लगातार यह सेवा कार्य कर रही है।

इस वर्ष भी मंदिर परिसर में निर्धन एवं आदिवासी परिवारों को वस्त्र वितरित किए गए। पठार क्षेत्र सहित बाराजी, बंजारी, कोटड़ा, बालाजी, भदाना, पिपलिया, दूधीखेड़ा और आसपास के कई गांवों से आए जरूरतमंद आदिवासी एवं निर्धनजनों को वस्त्रों के साथ भोजन पैकेट भी प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी कमल सिंह परमार, टीटू सरदार, महेंद्र बग्गा, मांगीलाल पोरवाल, पत्रकार नरेंद्र चौधरी, दशरथ नागदा सहित नगर परिषद के कर्मचारी और पुलिस प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

समिति का यह 34 वर्षों से जारी सेवा कार्य क्षेत्र में सराहनीय माना जा रहा है और सामाजिक समरसता एवं मानव सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE