खरगोन। जिले से हज यात्रा 2026 में हज पर जाने वाले यात्रियों का मंगलवार को शहर के जमात खाने में टीकाकरण किया गया। स्वास्थ्य विभाग के अमले ने हज पर जाने से पहले यात्रियों ने बीमारी से बचाव का टीका लगाया।
हज कमेटी के डॉ आसिफ फतेह ने बताया कि हज यात्रा से पहले सभी हज यात्री को मेनिनजाइटिस, इन्फ्लूएंजा के टीके के साथ ही पोलियो की खुराक पिलाई गई। टीका लगने के बाद सभी को हेल्थ कार्ड दिया गया। यह टीकाकरण आवश्यक है, जिससे हज में जाने वाले सभी यात्रियों की तबीयत खराब न हो सके। हज वेलफेयर सोसायटी ने बताया जिले से 220 यात्रियों का पंजीयन हुआ है। इनकी उड़ान अप्रैल माह से शुरु होगी। टीकाकरण के चलते सुबह से ही जमातखाने में हज यात्रियों की आवाजाही शुरु हो गई थी, देरशाम तक टीकाकरण हुआ। यात्रियों में महिला- पुरुष दोनो शामिल है।