शाजापुर। वार्ड क्रमांक 28 की विघ्नेश्वर कॉलोनी में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी महा शिवरात्री पर्व बड़ी धूम धाम से मनाया गया। बाबा भोलेनाथ और खेड़ापति सरकार का आकर्षक श्रृंगार किया गया, जिसमें फूलों और दीपों से सजावट की गई थी। महा आरती के पश्चात खिचड़ी प्रसादी का वितरण किया गया, जिसमें कालोनी के सभी रहवासियों ने भाग लिया।
कालोनी की महिलाओं द्वारा कीर्तन भजन किए गए, जिसमें उन्होंने भगवान शिव की महिमा का गुणगान किया। सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश केलकर ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी समिति के द्वारा यह भव्य कार्यक्रम किया गया। जिसमें कालोनी के सभी रहवासियों द्वारा राशि प्रदान कर सहयोग किया गया।
इस अवसर पर कालोनी के सभी रहवासियों ने एक दूसरे को बधाई दी और भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम के अंत में, सभी ने एक साथ मिलकर भगवान शिव की आरती की और प्रसादी ग्रहण की।