BREAKING NEWS
BIG REPORT : उज्जैन की एपीआई मैन्युफैक्चरिंग इकाई.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल खिमला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत को रंगों और शब्दों में.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में 50 लाख से अधिक की एमडी ड्रग्स और.. <<     BIG NEWS : दिन में मिलेगी 10 घंटे बिजली, बढ़ेगा सिंचाई.. <<     KHABAR : समूह से मिली आर्थिक मजबूती, आटा चक्की को.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत देवरी खवासा.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर के जंगल में फिर अचानक बढ़ी हलचल,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मेंटेनेंस के नाम पर बड़ा पावर कट,.. <<     ‘छात्रों की गूंज’ में बड़वानी के युवाओं की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : निःशुल्क पार्किंग में 24 घंटे में दो बाइक.. <<     BIG NEWS : बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे उत्तराखंड.. <<     NEWS : महेंद्र कपूर की पुण्यतिथि पर सजेगी सुरों.. <<     इंदौर में राहुल गांधी का शक्ति प्रदर्शन!.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 17, 2026, 6:01 pm
NEWS : छात्राओं को साइबर सुरक्षा और आत्मरक्षा में प्रशिक्षित, बीएसटीसी छात्रा गाइड प्रशिक्षण शिविर में विशेष जागरूकता सत्र, राजकोप ऐप और साइबर हेल्पलाइन के उपयोग की दी जानकारी, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड द्वारा जिला मुख्यालय चित्तौड़गढ़ में आयोजित बी.एस.टी.सी. छात्रा अध्यापिका गाइड प्रशिक्षण शिविर के अंतर्गत छात्राओं को साइबर सुरक्षा और आत्मरक्षा संबंधी विशेष जागरूकता सत्र दिया गया।

शिविर 12 से 18 फरवरी 2026 तक बेडेन पॉवेल पार्क स्थित प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित हुआ। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की एएसआई श्याम गुर्जर, महिला कांस्टेबल लीला, गायत्री और बीना ने छात्राओं को महिलाओं की सुरक्षा, डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों से बचाव, आत्मरक्षा, यातायात नियमों का पालन और आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112 का उपयोग करने की जानकारी दी।

सत्र में प्रमुख जानकारियाँ-
- राजकोप ऐप का उपयोग कर छात्राओं को ऐप डाउनलोड करवाया गया।
- साइबर ठगी के प्रकार, बचाव और शिकायत प्रक्रिया समझाई गई।
- महिलाओं से संबंधित नवीन कानूनों और साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में जानकारी दी गई।
- आत्मरक्षा प्रशिक्षण की मूल जानकारी और गरिमा हेल्पलाइन 1090 की जानकारी साझा की गई।

कार्यक्रम में सी.ओ. स्काउट चन्द्र शंकर श्रीवास्तव, शिविर संचालक चतर सिंह राजपूत, प्रशिक्षक दल और छात्राएँ उपस्थित रहीं। छात्राओं ने सत्र को अत्यंत उपयोगी बताया और कहा कि इससे उन्हें आत्मरक्षा, डिजिटल सुरक्षा और सामाजिक जागरूकता के महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्राप्त हुए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE