BREAKING NEWS
BIG REPORT : उज्जैन की एपीआई मैन्युफैक्चरिंग इकाई.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल खिमला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत को रंगों और शब्दों में.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में 50 लाख से अधिक की एमडी ड्रग्स और.. <<     BIG NEWS : दिन में मिलेगी 10 घंटे बिजली, बढ़ेगा सिंचाई.. <<     KHABAR : समूह से मिली आर्थिक मजबूती, आटा चक्की को.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत देवरी खवासा.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर के जंगल में फिर अचानक बढ़ी हलचल,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मेंटेनेंस के नाम पर बड़ा पावर कट,.. <<     ‘छात्रों की गूंज’ में बड़वानी के युवाओं की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : निःशुल्क पार्किंग में 24 घंटे में दो बाइक.. <<     BIG NEWS : बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे उत्तराखंड.. <<     NEWS : महेंद्र कपूर की पुण्यतिथि पर सजेगी सुरों.. <<     इंदौर में राहुल गांधी का शक्ति प्रदर्शन!.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 17, 2026, 6:15 pm
NEWS : राष्ट्रीय कार्यक्रम “कर्म योग द्वारा सशक्त भारत” का विज्ञान भवन में भव्य उद्घाटन, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और बिहार राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने किया शुभारंभ, चित्तौड़गढ़, निंबाहेड़ा और प्रतापगढ़ सेवा केंद्रों के प्रमुख उपस्थित, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा विज्ञान भवन में “कर्म योग द्वारा सशक्त भारत” विषय पर भव्य राष्ट्रीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, बीके जयंती दीदी और ओआरसी की निर्देशिका आशा दीदी सहित कई ब्रह्मा कुमार एवं बहनों की उपस्थिति में हुआ।

चित्तौड़गढ़ सेवा केंद्र प्रभारी बीके आशा दीदी ने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से पूरे भारत में यह संदेश फैलाया जाएगा कि कर्म योग के जरिए कैसे एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव है। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि कर्म योग करने वाला व्यक्ति कर्म के बंधन से मुक्त रहता है, और परमात्मा के सानिध्य में कार्य करके अपने जीवन, समाज और देश को सशक्त बना सकता है। उन्होंने गीता के संदर्भ में कर्म योग के महत्व पर भी जोर दिया।

महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने संबोधन में कहा कि उनका ब्रह्माकुमारी संस्था के साथ पुराना संबंध रहा है और वे अपने जीवन की शुरुआत राजयोग मेडिटेशन से करते हैं। उन्होंने कहा कि बड़े से बड़ा कार्य भी परमात्मा की शक्ति से संभव हो जाता है और संस्था के प्रशासकों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में चित्तौड़गढ़ सेवा केंद्र प्रभारी बीके आशा दीदी, अनीता दीदी, निंबाहेड़ा सेवा केंद्र प्रभारी बीके शिवली दीदी, कुमार शिवम, प्रतापगढ़ सेवा केंद्र प्रभारी विजय मीना दीदी सहित कई प्रतिष्ठित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE