BREAKING NEWS
BIG NEWS : बिजली के झटके ने छीनी जिंदगी, पिराना गांव.. <<     शहडोल में शिक्षा व्यवस्था शर्मसार,.. <<     KHABAR : एक दिवसीय प्रवास पर सागर पहुंचे मलूक.. <<     KHABAR : जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा- 6 प्रवेश.. <<     KHABAR : शहडोल में शिक्षा व्यवस्था पर सवाल, स्कूल.. <<     KHABAR : कौशल विकास योजनाओं पर होगा मंथन, जुलाई माह.. <<     BIG NEWS : रात की ड्यूटी बनी आखिरी सफर, चंदवासा.. <<     KHABAR : दूध खरीद में वैज्ञानिक मानकों की मांग,.. <<     VIDEO NEWS: मध्यप्रदेश के अखबारों में आज इन खबरों का.. <<     VIDEO NEWS: आज फिर सरकार-CJP आमने-सामने, संविधान क्लब.. <<     BIG NEWS : दांव पर लगी थी किस्मत, तभी पहुंच गई.. <<     रतलाम के आलोट में अवैध खनन रोकने पहुंचे.. <<     KHABAR : तराना-मक्सी मार्ग पर तेज रफ्तार का कहर,.. <<     खरगोन जिले के बिस्टान थाने में सात दोपहिया.. <<     मुरैना में 10 साल से पक्की सड़क का इंतजार,.. <<     BIG NEWS : छात्रावास से छात्रा के गायब होने से.. <<     KHABAR : स्वच्छता पर सख्त हुई नपा, सड़क पर गंदगी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 17, 2026, 7:01 pm
NEWS : निंबाहेड़ा उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत बिनोता में महाशिवरात्रि पर चार दिवसीय पाटेश्वर महादेव मेले का शुभारंभ, बड़ी संख्या में पहुंच रहे श्रद्धालु, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। निंबाहेड़ा उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत बिनोता में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित चार दिवसीय पाटेश्वर महादेव मंदिर मेले का सोमवार रात्रि को विधिवत शुभारंभ हुआ। यह मेला 15 फरवरी से 18 फरवरी तक आयोजित किया जा रहा है,जिसमें क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की व्यापक भागीदारी देखी जा रही है।
मेले का उद्घाटन ज़िला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम झंवर,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सम्पत लाल धाकड़ एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष भोपराज टांक ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह ने उत्साहपूर्वक स्वागत कर धार्मिक आयोजन की शुरुआत की।
कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों के मेला स्थल पर पहुंचने पर ग्राम पंचायत बिनोता के प्रशासक इश्वरलाल मीणा, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अशोकदेवी कुमावत,अभय बाफना, कैलाश दुबे,यशवंत सेन, प्रसन्न डोसी,हरिओम आचार्य,रामचंद्र सुथार, दीपक दुबे,कांग्रेस से प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष नानूराम खटीक, भेरूलाल अन्यावड़ा, दिनेश भारद्वाज, रतनलाल पटेल, प्रवीण साहू, लाल अन्यावड़ा,दिनेश मेनारिया सहित मेला आयोजन समिति के पदाधिकारियों एवं ग्रामवासियों द्वारा मेवाड़ी परंपरा अनुसार मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर, उपर्णा ओढ़ाकर एवं तिलक लगाकर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
उद्घाटन अवसर पर वक्ताओं ने महाशिवरात्रि के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण अंचल में सामाजिक समरसता,धार्मिक आस्था एवं आपसी भाईचारा सुदृढ़ होता है। मेले के दौरान विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों के साथ-साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आयोजित की जा रही हैं।
चार दिवसीय मेले में क्षेत्रभर से श्रद्धालु दर्शन एवं मेले का आनंद लेने पहुंच रहे हैं। आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE