चित्तौड़गढ़। हिन्दुस्तान जिंक, वेदांता ग्रुप के तत्वावधान में ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। इसके तहत सरकारी नौकरियों की प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क कोचिंग का शुभारंभ किया गया, जिसमें आसपास के गांवों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का उद्घाटन चौगावाड़ी प्रशासक बहादुर सिंह राणावत, नगरी प्रशासक देवकिशन रैगर, सतपुड़ा राजेंद्र सिंह और अनुष्का ग्रुप के भूपेश परमार द्वारा किया गया। उद्घाटन के दौरान विद्यार्थियों को बैग और मासिक करेंट अफेयर्स पत्रिका “अनुष्का टाइम्स” वितरित की गई।
मुख्य अतिथियों ने छात्रों को समर्पण और मेहनत से लक्ष्य प्राप्त करने की प्रेरणा दी। सीएसआर हेड सुंदरराज ने कहा कि निरंतर प्रयास और मजबूत संकल्प से सफलता सुनिश्चित होती है। अनुष्का ग्रुप के भूपेश परमार ने बताया कि यह 100 दिवसीय कोचिंग योजना चंदेरिया क्षेत्र के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है और आगामी तीन महीनों तक गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।
इस अवसर पर हिन्दुस्तान जिंक चंदेरिया की सीएसआर टीम और अनुष्का ग्रुप के प्रतिनिधि सहित 150 से अधिक युवा छात्र उपस्थित रहे।