मनासा। वन विभाग क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हांसपुर और ग्राम बनी के बीच मंगलवार दोपहर 2 से 3 बजे के करीब वन बीड में चारे में अचानक आग लग गई। आग के फैलते ही आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने तुरंत वन विभाग अधिकारियों और मनासा फायर बिग्रेड को सूचना दी।
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और लगभग एक घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। घटना में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। अधिकारीयों ने कहा कि समय रहते आग पर नियंत्रण पाया गया, जिससे फैलाव और भारी नुकसान टल गया।