खरगोन। शहर के करीम नगर में सदर जफर खान एवं इकबाल बाली ओर मदरसा द्बारा जलसा का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग हो बच्चों ने कुरान शरीफ की तिलावत, नबी पाक पर नातेपाक, दिन की बातों पर बयान खुब सुरत अंदाज में पड़े। छोटे-छोटे बच्चों ने भी खुबसुरत आवाज में कलाम पड़े जिसे उपास्थित अभीभावक ओर समाजजनों ने बच्चों को नवाजा एवं होंसला अफजाई की ओर इनाम से भी नवाजा। सात बजे से शुरु हुआ कार्यक्रम रात के 11 बजे तक चला। इस मौके पर अंजड के उलमा सईद साहब मुफ्ती तारीक साहब, हाजी खालीक, मोलाना हाफीज सादिक इकबाल बाली सदर जफर खान सहित बड़ी संख्या में मदरसे के बच्चे, उलेमा अकराम, बच्चों के माता-पिता और समाजजन बड़ी संख्या में मौजूद रहे।ओर अंत में उलेमाओं द्बारा शानदार प्रर्दशन करने वालों बच्चों को शिल्ड देकर सम्मानित भी किया गया।