सरवानियां महाराज। जावद थाना क्षेत्र की पुलिस चोकी सरवानियां के अंतर्गत आने वाले ग्राम चोकानखेड़ा निवासी एक व्यक्ति की ट्रेक्टर ट्राली पलटने से मौत हो गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सरवानिया महाराज कि और से चोकानखेड़ा की और जा रहा एक ट्रेक्टर ट्राली नई आकली में खाल पर स्थित एक पुलिया पार करते समय अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे गिर गया। पुलिया के नीचे खाल में वर्तमान समय में नहरी क्षेत्र के चलते पानी भरा हुआ था, बताते हैं ट्रेक्टर-ट्रॉली ओंधे मुंह पानी में गिर गये जिसके चलते ट्रेक्टर चालक की मौत हो गई है। बताते हैं घटना में मृतक व्यक्ति चौकानखेड़ा का रहने वाला था तथा वह ट्रेक्टर ट्राली लेकर नीमच मण्डी गया था जो उपज बेचकर मैलानखेड़ा की ओर लौट रहा था कि इसी दौरान अचानक ट्रेक्टर का पुलिया पार करते समय संतुलन बिगड़ गया और ट्रेक्टर ट्राली सहित चालक पुलिया से नीचे गिर गया।
दुर्घटना में मौके पर ही ट्रेक्टर चालक की मौत होना बताया जा रहा है। चोकी पुलिस अनुसार मृतक की पहचान मनोहर भील निवासी चौकानखेड़ा के रूप में हुई है। घटना की खबर लगते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोगो की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस चौकी जाप्ते ने पहुंचकर पहले मृतक के शव को बाहर निकाल जेसीबी की सहायता से ट्रेक्टर-ट्रॉली को पुलिया से बाहर निकाल। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस चौकी प्रभारी निलेश सोलंकी ने बताया कि मृतक ट्रेक्टर चालक की पहचान मनोहर भील निवासी चौकानखेड़ा के रूप में हुई है पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।