BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बेगूं थाना पुलिस.. <<     NEWS : दो बाल श्रमिकों को कराया मुक्त, होटल व.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : थाना सुनेरा पुलिस की बड़ी सफलता, एनडीपीएस.. <<     KHABAR : भीषण गर्मी में किसानों व राहगीरों के लिए.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी के राज्यसभा प्रत्याशियों की फाइनल.. <<     NEWS : जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया नीट.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जिला स्तरीय एक दिवसीय प्राकृतिक एवं जैविक.. <<     NEWS : महिला सांवरिया शाखा ने राहगीरों को पिलाई.. <<     NEWS : वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों पर विधिक.. <<     NEWS : मोहाली हत्याकांड के विरोध में चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कालिका माता मंदिर में वैदिक.. <<     NEWS : भारत सहकारी बैंकिंग समिट लखनऊ में संपन्न,.. <<     BIG NEWS : कलेक्टर अदिती गर्ग के प्रयास लाए रंग,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वास्थ्य और सुरक्षा का संगम, योग शिविर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 19, 2026, 4:24 pm
KHABAR : बजट को लेकर महिला कांग्रेस का हंगामा, ठेले पर स्कूटी-सिलेंडर रख घेराव करने निकली, इधर विधानसभा के बाहर विधायकों ने बजाई ताली, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा में पेश किए गए बजट को लेकर महिला कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। महिला कार्यकर्ता पीसीसी दफ्तर से वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा के बंगले का घेराव करने निकली। महंगाई और आम परिवारों से जुड़े मुद्दों की अनदेखी के चलते विरोध जताया। ठेले पर खाली थाली, स्कूटी-गैस सिलेंडर रखकर प्रदर्शन किया।


महिला कांग्रेस ने बजट को राजधानी भोपाल में गुरुवार को जमकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रीना बोरासी सेतिया के नेतृत्व में महिला कार्यकर्ताएं वित्त मंत्री के बंगले का घेराव करने निकली। इस दौरान पुलिस से झड़प भी हुई। महिला कांग्रेस ने पुतला जलाया और बैरिकेडिंग पर चढ़ते हुए भी नजर आई। वहीं रीना बोरासी सेतिया ने कहा कि महंगाई चरम पर है। जो बजट पेश किया गया है उसमें महिलाओं के लिए कोई ऐसी बात नहीं जो राहत देती हो। हमने चेतावनी भी दी थी कि बजट हमारे पक्ष में नहीं आता है तो हम वित्त मंत्री के बंगले का घेराव करेंगे।


ख्याली पुलाव पका रही सरकार
वहीं विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले कांग्रेस विधायकों ने भी प्रदर्शन किया। कांग्रेस विधायकों ने ताली बजाते हुए कहा कि बजट के नाम पर सिर्फ वादे किए गए। सिर्फ घोषणाओं पर मध्य प्रदेश की सरकार चल रही है। महिला सुरक्षा, बेरोजगारी, किसान के मुद्दे पर सरकार सिर्फ ख्याली पुलाव पका रही है।


कमलनाथ ने कही ये बात
पूर्व सीएम कमलनाथ ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि एमपी पर 5 लाख करोड़ का कर्ज है। इसके बाद भी सरकार लगातार कर्ज ले रही है। इस साल भी सरकार ने 70 हजार करोड़ का कर्ज लिया है। प्रदेश पर कर्ज का बोझ बढ़ रहा है।


भागीरथपुरा पानी कांड की गूंज
इधर, विधानसभा में इंदौर के भागीरथपुरा में हुई दूषित पानी से मौतों का मामला भी गूंजा। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के सवाल पर स्वास्थ्य राज्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने जवाब दिया। उन्होंने बताया कि अब तक 22 लोगों की मृत्यु हुई है। अभी तक मृतक के परिजनों को 44 लाख रुपए मुआवजा दिया गया है। वहीं सिंघार ने कहा कि सरकार दूषित पानी पिलाकर मार रही है और अब आंकड़े छुपा रही है।


सीएम बोले- यह गंभीर विषय
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि 35 से ज्यादा मृत्यु हुई है। मुआवजा भी कम दिया गया है। इस पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि इस विषय पर चर्चा नहीं होना चाहिए, ये विषय गंभीर है। आईएएस अधिकारी तक को सस्पेंड किया गया है। इस मामले में पक्ष-विपक्ष नहीं होना चाहिए। सीधे काम की बात होना चाहिए। सीएम ने यह भी कहा कि चार नहीं हम पांच लाख रुपये मृतक के परिजनों को देंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE