BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंदसौर कलेक्टर के नाम से फर्जी फेसबुक.. <<     KHABAR : मंदिर की जमीन पर बनी 26 दुकानों को लेकर.. <<     KHABAR : सड़क की मांग को लेकर ग्रामीण पहुंचे.. <<     जावरा में युवक की हत्या से सनसनी,घटना के.. <<     सरकारी संसाधनों का खुला दुरुपयोग,पाडल्या.. <<     KHABAR : नशा मुक्त युवा-विकसित भारत अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : जो एक बार एमपी आता है, फिर वापस नहीं जाता,.. <<     KHABAR : खेतों की फेंसिंग में करंट छोड़ने पर भाजपा.. <<     KHABAR : अग्निवीर और एमपी पुलिस भर्ती की तैयारी के.. <<     खरगोन जिले में जोरदार बारिश के बाद छलका देजला.. <<     रतलाम में अन्नदाताओं का हल्लाबोल: फसल बीमा न.. <<     माकड़खेड़ा शांति नगर के पास चीख-पुकार, सुबह 5.. <<     KHABAR : दतिया विधानसभा उपचुनाव में हार के बाद.. <<     KHABAR : अभिभाषक संघ चुनाव- अध्यक्ष बने दीपक.. <<     KHABAR : भाजपा सरकार पर कांग्रेस नेत्री मधु बंसल.. <<     NEWS : विश्व आदिवासी दिवस पर पौधारोपण व खिचड़ी.. <<     NEWS : माहेश्वरी सभा चुनाव की कमान संभालेगी नई.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 19, 2026, 4:40 pm
KHABAR : शिवपुरी में सजेगा भक्ति का महाकुंभ; देवकीनंदन ठाकुर करेंगे कथा, योगी आदित्य नाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया भी होंगे शामिल, ​1000 सहस्त्र चंडी महायज्ञ और श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन, पढे़ खबर 

Share On:-

शिवपुरी। धर्म और सेवा की त्रिवेणी के साथ शिवपुरी एक ऐतिहासिक आध्यात्मिक समागम का साक्षी बनने जा रहा है। श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी नीलमणि दास महाराज (खेड़ापति दरबार) ने एक विशेष प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए आगामी श्रीमद् भागवत कथा एवं 1000 सहस्त्र चंडी महायज्ञश् की घोषणा की।


​इस दौरान महाराज ने बताया कि यह भव्य आयोजन 19 से 25 मार्च तक झांसी रोड स्थित हवाई पट्टी के पीछे नर्सरी ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा, जिसमें देश की जानी-मानी हस्तियां और संत समाज शिरकत करेगा।


​प्रेस वार्ता के दौरान बताया गया कि विश्व विख्यात कथा वाचक देवकीनंदन ठाकुर महाराज (वृंदावन) कथा व्यास के रूप में उपस्थित रहेंगे। इसके अतिरिक्त, आयोजन में राजनीति और अध्यात्म के शीर्ष चेहरों का जमावड़ा भी लगेगा जिसमें ​योगी आदित्यनाथ (मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश) ​डॉ. मोहन यादव (मुख्यमंत्री, मध्य प्रदेश) ​ज्योतिरादित्य सिंधिया (केंद्रीय मंत्री) शामिल होंगे। स्वामी जी ने बताया कि इन दिग्गजों के साथ-साथ देश के अनेक विद्वान संतों के आशीर्वचन भी भक्तों को प्राप्त होंगे।


​महाराज नीलमणि दास ने प्रेस वार्ता में विशेष रूप से रेखांकित किया कि यह आयोजन केवल धार्मिक अनुष्ठान तक सीमित नहीं है। 26 मार्च को आयोजन के समापन पर 11 निर्धन कन्याओं का भव्य विवाह संपन्न कराया जाएगा, जो इस धार्मिक उत्सव को मानवता की सेवा से जोड़ेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE