BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंदसौर कलेक्टर के नाम से फर्जी फेसबुक.. <<     KHABAR : मंदिर की जमीन पर बनी 26 दुकानों को लेकर.. <<     KHABAR : सड़क की मांग को लेकर ग्रामीण पहुंचे.. <<     जावरा में युवक की हत्या से सनसनी,घटना के.. <<     सरकारी संसाधनों का खुला दुरुपयोग,पाडल्या.. <<     KHABAR : नशा मुक्त युवा-विकसित भारत अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : जो एक बार एमपी आता है, फिर वापस नहीं जाता,.. <<     KHABAR : खेतों की फेंसिंग में करंट छोड़ने पर भाजपा.. <<     KHABAR : अग्निवीर और एमपी पुलिस भर्ती की तैयारी के.. <<     खरगोन जिले में जोरदार बारिश के बाद छलका देजला.. <<     रतलाम में अन्नदाताओं का हल्लाबोल: फसल बीमा न.. <<     माकड़खेड़ा शांति नगर के पास चीख-पुकार, सुबह 5.. <<     KHABAR : दतिया विधानसभा उपचुनाव में हार के बाद.. <<     KHABAR : अभिभाषक संघ चुनाव- अध्यक्ष बने दीपक.. <<     KHABAR : भाजपा सरकार पर कांग्रेस नेत्री मधु बंसल.. <<     NEWS : विश्व आदिवासी दिवस पर पौधारोपण व खिचड़ी.. <<     NEWS : माहेश्वरी सभा चुनाव की कमान संभालेगी नई.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 19, 2026, 5:42 pm
KHABAR : नीमच जिला माहेश्वरी महिला संगठन के चुनाव निर्विरोध सम्पन्न, नई कार्यकारिणी घोषित, पढे़ खबर 

Share On:-

नीमच। माहेश्वरी महिला संगठन जिला नीमच के सत्र 2026-28 के चुनाव उत्साहपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में एक निजी रेस्टोरेंट में सम्पन्न हुए। संगठनात्मक एकजुटता का परिचय देते हुए सभी प्रमुख पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ।

पश्चिम माहेश्वरी महिला संगठन की ओर से पर्यवेक्षक के रूप में किरण लखोटिया एवं अर्चना भूतड़ा की उपस्थिति में तथा मनासा की स्नेहलता मुंदड़ा के मार्गदर्शन में चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई गई।

निर्वाचन में अध्यक्ष पद पर संध्या ललित कुमार राठी, सचिव पद पर सपना निलेश मंडोवरा (रतनगढ़) तथा कोषाध्यक्ष पद पर रेणुका आतिश तोतला निर्विरोध निर्वाचित हुईं।

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान महेश की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ महेश वंदना से हुआ। इस दौरान सत्र 2024दृ26 में संगठन द्वारा किए गए सामाजिक एवं सेवा कार्यों का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया, जिसमें महिला सशक्तिकरण, सामाजिक सहयोग तथा सांस्कृतिक गतिविधियों में उल्लेखनीय योगदान को रेखांकित किया गया।

चयन प्रक्रिया के दौरान मनासा, जावद, रतनगढ़ एवं नीमच से 40 से अधिक सदस्यों की उपस्थिति रही। विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष संध्या राठी ने संगठन को अधिक सक्रिय, संगठित एवं सेवा-प्रधान बनाने का संकल्प व्यक्त करते हुए सभी सदस्यों के प्रति आभार प्रकट किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE