चित्तौड़गढ़। मादक पदार्थों के विरुद्ध महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज द्वारा विशेष अभियान ऑपरेशन त्रिनेत्र शुरू किया गया है। जिसका उद्देश्य समाज में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी रोक लगाना तथा आमजन की सहभागिता सुनिश्चित करना है।
जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी द्वारा इस अभियान के अंतर्गत नागरिकों से अपील की जाती है कि यदि उन्हें किसी भी प्रकार की—
• मादक पदार्थों की अवैध ढुलाई (Transportation)
• अवैध भंडारण या बिक्री (Storage/Supply)
• इसमें संलिप्त व्यक्ति या गिरोह
के संबंध में कोई सूचना प्राप्त होती है, तो वे तत्काल Narco Tip Helpline – 9460425643, चित्तौड़गढ़ पर सूचित करें।
प्राप्त होने वाली प्रत्येक सूचना को पूर्णतः गोपनीय रखा जाएगा तथा संबंधित सूचना पर पुलिस द्वारा त्वरित एवं विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।
यह अभियान समाज को नशामुक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसमें जनसहभागिता अत्यंत आवश्यक है।