BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बेगूं थाना पुलिस.. <<     NEWS : दो बाल श्रमिकों को कराया मुक्त, होटल व.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : थाना सुनेरा पुलिस की बड़ी सफलता, एनडीपीएस.. <<     KHABAR : भीषण गर्मी में किसानों व राहगीरों के लिए.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी के राज्यसभा प्रत्याशियों की फाइनल.. <<     NEWS : जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया नीट.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जिला स्तरीय एक दिवसीय प्राकृतिक एवं जैविक.. <<     NEWS : महिला सांवरिया शाखा ने राहगीरों को पिलाई.. <<     NEWS : वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों पर विधिक.. <<     NEWS : मोहाली हत्याकांड के विरोध में चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कालिका माता मंदिर में वैदिक.. <<     NEWS : भारत सहकारी बैंकिंग समिट लखनऊ में संपन्न,.. <<     BIG NEWS : कलेक्टर अदिती गर्ग के प्रयास लाए रंग,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वास्थ्य और सुरक्षा का संगम, योग शिविर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 20, 2026, 10:25 am
KHABAR : होटल संचालकों की बैठक में सुरक्षा और नियमों को लेकर सख्त निर्देश, कानून-व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध तथा शासन के दिशा-निर्देशों के पालन पर विशेष चर्चा, पढे़ खबर 

Share On:-

नीमच। थाना नीमच कैंट में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से थाना प्रभारी नीलेश अवस्थी व सिटी थाना प्रभारी पुष्पा चौहान द्वारा क्षेत्र के समस्त होटल संचालकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कानून-व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध तथा शासन के दिशा-निर्देशों के पालन पर विशेष चर्चा की गई।


थाना प्रभारी ने सभी होटल संचालकों को निर्देशित किया कि अपने-अपने प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से संचालित रखें तथा कैमरों की रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखें। उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना दी जाए, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।


बैठक में ध्वनि विस्तारक यंत्र (लाउडस्पीकर) के उपयोग को लेकर भी स्पष्ट निर्देश दिए गए। सभी होटल संचालकों को रात्रि 10ः00 बजे के बाद ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग नहीं करने के लिए कहा गया। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर वैधानिक कार्रवाई किए जाने की चेतावनी भी दी गई।


इस अवसर पर तहसीलदार महोदय, नीमच सिटी थाना प्रभारी तथा कैंट थाना प्रभारी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। अधिकारियों ने होटल संचालकों से प्रशासन का सहयोग करने और शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की। बैठक के अंत में होटल संचालकों ने सुरक्षा और नियमों के पालन में पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE