देवरी खवासा। ज्ञानोदय विद्या मंदिर देवरी खवासा में वार्षिक पुरस्कार वितरण कार्यक्रम बड़े ही उत्साह और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के साथ ही कक्षा आठवीं के छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह भी आयोजित किया गया।प्राचार्य राधेश्याम सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि पूरे वर्ष भर विद्यालय में विभिन्न प्रकार की खेल गतिविधियाँ आयोजित की जाती हैं, जिनमें खो-खो, कबड्डी, रस्साकसी, चेयर्स सहित अन्य प्रतियोगिताओं में बालक-बालिकाएँ बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं। इन प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय की ओर से पुरस्कृत किया जाता है।उन्होंने कहा कि पुरस्कार मिलने से बच्चों में आत्मविश्वास और उत्साह का संचार होता है तथा वे आगे भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित होते हैं। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न खेलों में भाग लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं को उत्साहवर्धन स्वरूप पुरस्कार प्रदान किए गए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।कार्यक्रम में प्राचार्य राधेश्याम सोनी सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ की उपस्थिति रही। पूरे आयोजन को बड़े ही धूमधाम और अनुशासन के साथ संपन्न कराया गया। पुरस्कार प्राप्त करने के लिए विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला और विद्यालय परिसर में हर्षाेल्लास का वातावरण बना रहा। इस साल का बेस्ट छात्र का पुरस्कार शिवम पाटीदार को दिया गया।