नीमच। खनिज अधिकारी गजेंद्र सिंह डाबर ने जानकारी देते हुए बताया कि खनिज निरीक्षक सुनील जाधव एवं खनिज अमले द्वारा अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई।
जावद क्षेत्र में की गई कार्रवाई-
खनिज टीम ने जावद क्षेत्र के ग्राम दामोदरपुरा, केसरपुरा एवं सिंगोली क्षेत्र में छापामार कार्रवाई करते हुए खनिज मिट्टी, एम-सेण्ड एवं गिट्टी का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करते हुए कुल 5 वाहनों को जब्त किया। उक्त कार्रवाई मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियम, 2022 के अंतर्गत की गई।
पुलिस अभिरक्षा में रखे गए वाहन-
जब्त किए गए वाहनों को नयागांव चौकी एवं सिंगोली थाना की अभिरक्षा में आगामी आदेश तक सुरक्षार्थ खड़ा किया गया है।
जब्त किए गए वाहनों का विवरण-
अवैध उत्खनन एवं परिवहन में संलिप्त निम्न वाहन शामिल हैं- डंपर क्रमांक RJ-06-GB-8742, डंपर क्रमांक RJ-09-GE-8906, डंपर क्रमांक MP-21-H-1914, ट्रेलर क्रमांक RJ-09-GD-2255, जेसीबी क्रमांक RJ-32-EA-0876 । खनिज विभाग द्वारा अवैध खनन के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।