नीमच। मुस्लिम समाज के पाक पवित्र रमजान माह जो इबादत का महीना माना जाता हैं। इबादत के इस महीने समाज के बच्चों से लेकर युवक महिलाए बड़े बुजुर्ग इबादत में लगे रहते हैं। रोजे रखकर नमाज अदा करते हैं। इसी के तहत आज बघाना के वार्ड क्रमांक 37 मे भी 6 साल की मासूम बच्ची माहीनूर ने भी हिम्मत दिखाते हुए अपना पहला रोजा मुकम्मल किया है। पत्रकार जावेद खान की बेटी माहीनूर उम्र 6 वर्ष ने पूरे दिन भूखे प्यासे रहकर किसी भी चीज की परवाह नहीं करते हुए आज भी रोजा रखा हैं। इस मासूम की इबादत को देख परिवारजनों ने पहले रोजे पर फूल माला पहनाकर ख़ुशी जाहिर की और माहीनूर की हिम्मत की दाद दी।