निंबाहेड़ा। इंटरनेशनल फेसबुक फ्रेंड्स अवार्ड एंड सेमिनार के तत्वावधान में विश्व सामाजिक न्याय दिवस का आयोजन किया गया। सेमिनार के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. शोकीन वर्मा के अनुसार कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शंभू लाल तेली रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार वजाहत खान ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में एडवोकेट राजेश खटीक एवं राजेंद्र सोमानी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि विश्व सामाजिक न्याय दिवस हमें समानता, न्याय और मानवता के मूल्यों को आत्मसात करने की प्रेरणा देता है। सभी उपस्थितजनों ने यह शपथ ली कि वे मानव जाति की भलाई तथा समान और न्यायपूर्ण समाज की स्थापना के लिए निरंतर कार्य करेंगे।
इस अवसर पर एडवोकेट कैलाश गायरी, दिनेश शर्मा, लक्ष्मी नारायण धोबी, हरीश सोलंकी सहित अन्य उपस्थितजनों ने मुख्य अतिथि शंभू लाल तेली को उनकी वैवाहिक वर्षगांठ पर पुष्पमालाएं पहनाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के अंत में सुरेश बैरागी ने सभी अतिथियों एवं सहभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।