BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रही कैलाशी बाई सेन, परिवार में शोक.. <<     BIG NEWS : त्योहारों से पहले गरोठ में प्रशासन की.. <<     KHABAR : रोशनी के पर्व पर नीमच के प्रशासनिक मुखिया.. <<     BIG NEWS : नीमच में अवैध शराब के कारोबार पर आबकारी.. <<     KHABAR : दीपावली पर्व को लेकर शाजापुर पुलिस पूरी.. <<     KHABAR : मुरैना में मुख्यमंत्री मोहन यादव का एक.. <<     KHABAR : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में.. <<     KHABAR : दीपों के महापर्व पर जनप्रतिनिधियों का.. <<     KHABAR : स्वामित्व अभिलेख पंजीयन में शत-प्रतिशत.. <<     KHABAR : ​​​​​​​धनतेरस और दीपोत्सव पर प्रभारी.. <<     BIG NEWS : टीएल में पहुंची शिकायत तो हरकत में आया.. <<     KHABAR : मलेरिया के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग का.. <<     त्योहारों से पहले देवास में मिलावटखोरों पर.. <<     KHABAR : धनतेरस पर दमका बाजार, ग्राहकों से गुलजार.. <<     KHABAR : मुरार जिला अस्पताल के आउटसोर्स सफाई.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 20, 2026, 7:07 pm
NEWS : हिन्दुस्तान जिंक ने किया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 204 ग्रामीणों ने पहुंचकर लिया स्वास्थ्य लाभ, विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी सेवाएं, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड चंदेरिया स्मेल्टिंग काॅम्प्लेक्स द्वारा ममता संस्था के सहयोग से सीएसआर अतंर्गत ‘स्वास्थ्य सेवा परियोजना’ के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, नगरी में विशाल मल्टी-स्पेशियलिटी निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। मोबाइल हेल्थ वैन के माध्यम से आयोजित इस शिविर में ग्रामीणों को उनके घर के निकट विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।
शिविर में अनुभवी डॉक्टरों की टीम स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. स्मिता गौड़, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. अजयपाल सैनी, सामान्य चिकित्सक डॉ. सोहित राजोरिया ने अपनी सेवाएँ दीं। शिविर के दौरान मरीजों की हीमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर और रैंडम ब्लड शुगर जैसी जरूरी जांचें मौके पर ही की गईं। डॉक्टरों के परामर्श के साथ ही मरीजों को निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं।
इस शिविर का कुल 204 ग्रामीणों ने लाभ उठाया, जिनमें 118 महिलाएं और 86 पुरुष शामिल थे। स्वास्थ्य जांच के प्रति उत्साह दिखाते हुए छात्र-छात्राओं, किशोरों, वयस्कों और वरिष्ठ नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इस स्वास्थ्य शिविर का मुख्य उद्देश्य समुदाय को सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना, बीमारियों की समय पर पहचान करना और उपचार व रोकथाम के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना था।
ग्रामीण क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने और ग्रामीणों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने के उद्धेश्य से हिन्दुस्तान जिंक द्वारा ममता-हेल्थ इंस्टीट्यूट फॉर मदर एंड चाइल्ड के सहयोग से आस पास के क्षेत्र के 26 गावों के लिए मोबाइल हेल्थ वेन संचलित की जा रही है।
मोबाईल एल्थ वेन से दूरदराज के गांवो के ग्रामीणों को मौसमी व सामान्य बीमारियों के लिए उपचार व दवाइयां आसानी से सुलभ हो रही है।  हिन्दुस्तान जिंक द्वारा वर्ष 2018 से इस प्रकार स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE