BREAKING NEWS
BIG REPORT : उज्जैन की एपीआई मैन्युफैक्चरिंग इकाई.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल खिमला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत को रंगों और शब्दों में.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में 50 लाख से अधिक की एमडी ड्रग्स और.. <<     BIG NEWS : दिन में मिलेगी 10 घंटे बिजली, बढ़ेगा सिंचाई.. <<     KHABAR : समूह से मिली आर्थिक मजबूती, आटा चक्की को.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत देवरी खवासा.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर के जंगल में फिर अचानक बढ़ी हलचल,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मेंटेनेंस के नाम पर बड़ा पावर कट,.. <<     ‘छात्रों की गूंज’ में बड़वानी के युवाओं की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : निःशुल्क पार्किंग में 24 घंटे में दो बाइक.. <<     BIG NEWS : बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे उत्तराखंड.. <<     NEWS : महेंद्र कपूर की पुण्यतिथि पर सजेगी सुरों.. <<     इंदौर में राहुल गांधी का शक्ति प्रदर्शन!.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 21, 2026, 12:13 pm
KHABAR : कलेक्टर ऋतुराज सिंह की अध्‍यक्षता में हुई महत्वपूर्ण बैठक, संकल्प से समाधान अभियान में प्रगति नहीं होने पर नगर परिषद बागली, पीपलरावां, लोहारदा, सतवास, करनावद के सीएमओ की दो-दो वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास।  संकल्‍प से समाधान अभियान एवं विभिन्‍न विभागों द्वारा संचालित हितग्राहीमूलक योजनाओं की समीक्षा बैठक कलेक्टर ऋतुराज सिंह की अध्‍यक्षता में कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित हुई। बैठक में सीईओ जिला पंचायत ज्‍योति शर्मा, नगर निगम आयुक्‍त दलीप कुमार, डीएफओ अमित सिंह, अपर कलेक्‍टर शोभाराम सोलंकी, अपर कलेक्‍टर संजीव जैन, संयुक्‍त कलेक्‍टर अंशु जावला सहित विभिन्‍न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में कलेक्‍टर ऋतुराज सिंह ने ‘’संकल्प से समाधान अभियान’’, रोजगार संबंधित योजनाओं, हितग्राहीमूलक योजनाओं में आने वाली बैंकों से संबंधित समस्याओं, बैंकों द्वारा विभिन्‍न योजनाओं में किये गये रिजेक्शन प्रकरणों, प्रधानमंत्री आवास योजना, एनआरएलएम अंतर्गत बैंक लिंकेज (सीसीएल), पीएम विश्वकर्मा, वन विभाग के लंबित निर्माण कार्यों, वनाधिकार तथा वन प‌ट्टाधारी लोगों को शासकीय योजना का लाभ दिलाने एवं कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेन्स से संबंधित महत्वपूर्ण बिन्दुओं की समीक्षा की।

कलेक्‍टर सिंह ने श्संकल्प से समाधान अभियानश् की समीक्षा कर निर्देश दिये कि अभियान के तहत प्राप्‍त आवेदनों का शीघ्र निराकरण कर शत प्रतिशत पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाये। उन्‍होंने विभागवार योजनाओं की समीक्षा की और प्रगति की जानकारी ली। उन्‍होंने निर्देश दिये कि अभियान के तहत कलस्‍टर बनाकर शिविर लगाये एवं पात्र हितग्राहियों को जनप्रतिनिधियों के माध्‍यम से प्रमाण-पत्र दिलाया जाये। नगर परिषद बागली, पीपलरावां, लोहारदा, सतवास, करनावद में अभियान के तहत कार्य नहीं किये जाने पर संबंधित सीएमओ की दो-दो वेतन वृद्धि रोकने एवं मॉनिटरिंग नहीं करने पर पीओ डूडा को शोकाज नोटिस जारी करने के निर्देश दिये।

कलेक्‍टर सिंह ने कहा कि श्संकल्प से समाधान अभियानश् में जिले की सभी स्‍कूलों में अध्‍ययनरत् विद्यार्थियों का जाति प्रमाण-पत्र बनाया जाये। अभियान के तहत सीएचओ और आंगनवाडी कार्यकर्ता घर-घर जाकर 70 प्‍लस आयु के नागरिकों का आयुष्‍मान कार्ड बनाये। श्संकल्प से समाधान अभियानश् के तहत स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की योजनाओं का लाभ नागरिकों को नहीं दिलाने एवं अभियान में निराशाजनक प्रगति पर जिले की सभी सीएचओ और आंगनवाडी सुपरवाईजरों का 10-10 दिन का वेतन काटने, सोनकच्‍छ बीएमओ की दो वेतन वृद्धि रोकने, सभी बीएमओ को शोकाज नोटिस जारी करने के निर्देश दिये।

कलेक्‍टर सिंह ने नगर निगम को निर्देश दिये कि नगर निगम क्षेत्र में सभी वार्डाे में घर-घर जाकर अभियान के तहत पात्र नागरिकों को योजनाओं का लाभ दिलाये। उन्‍होंने डॉग बाईट एवं आवारा मवेशियों के प्रबंधन के लिए आवश्‍यक कार्यवाही के निर्देश भी दिये।

उल्‍लेखनीय है कि संकल्‍प से समाधान अभियान चार चरणों में चलाया जा रहा है। जिसके तहत प्रथम चरण ( 12 जनवरी से 15 फरवरी ) में ग्राम पंचायत/नगरीय वार्ड स्तर पर समितियां गठित कर घर-घर जाकर या शिविरों के माध्यम से आवेदन/शिकायतें एकत्र की गई।  द्वितीय चरण (16 फरवरी से 16 मार्च 2026) में क्लस्टर/जोन स्तर पर शिविर आयोजित कर प्राप्त आवेदनों का निराकरण किया जा रहा है। तृतीय चरण (16 मार्च से 26 मार्च 2026) में विकासखंड/ब्लॉक स्तर पर शेष आवेदनों का समाधान, जहां नगर पालिका/पंचायत साथ हों, वहां संयुक्त शिविर लगाए जाएंगे। चतुर्थ चरण (26 मार्च से 31 मार्च 2026) में जिला स्तर पर अंतिम शिविर में शेष आवेदनों का निराकरण और हितलाभ वितरण किया जाएगा।

कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेन्स से संबंधित महत्वपूर्ण बिन्दुओं की समीक्षा कर कलेक्‍टर सिंह ने निर्देश दिए कि जिले में शासकीय विभागों में चल रहे 15 वर्ष से अधिक पुराने सभी शासकीय वाहनों स्‍क्रेप कराया जाये। समग्र ई-केवायसी की जानकारी ली, जिसमें खातेगांव एवं कन्‍नौद में ई-केवायसी में प्रगति नहीं होने पर संबंधित सचिव पर कार्यवाही के निर्देश दिये। कलेक्‍टर सिंह ने सीएम हेल्‍पलाइन की समीक्षा शत प्रतिशत शिकायतों को निराकृ‍त करने के निर्देश दिये। कलेक्‍टर सिंह ने बिना अनुमति के बैठक में अनुपस्थित रहने पर जीएमडीआईसी का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिये। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE