BREAKING NEWS
BIG REPORT : उज्जैन की एपीआई मैन्युफैक्चरिंग इकाई.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल खिमला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत को रंगों और शब्दों में.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में 50 लाख से अधिक की एमडी ड्रग्स और.. <<     BIG NEWS : दिन में मिलेगी 10 घंटे बिजली, बढ़ेगा सिंचाई.. <<     KHABAR : समूह से मिली आर्थिक मजबूती, आटा चक्की को.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत देवरी खवासा.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर के जंगल में फिर अचानक बढ़ी हलचल,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मेंटेनेंस के नाम पर बड़ा पावर कट,.. <<     ‘छात्रों की गूंज’ में बड़वानी के युवाओं की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : निःशुल्क पार्किंग में 24 घंटे में दो बाइक.. <<     BIG NEWS : बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे उत्तराखंड.. <<     NEWS : महेंद्र कपूर की पुण्यतिथि पर सजेगी सुरों.. <<     इंदौर में राहुल गांधी का शक्ति प्रदर्शन!.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 21, 2026, 12:50 pm
KHABAR : चौरसिया महिला मण्डल ने नागेश्वर धाम में मनाया फाग उत्सव, महिलाओं ने भजनों और नृत्य के माध्यम से भगवान भोलेनाथ, श्रीराम, श्रीकृष्ण एवं मां दुर्गा की स्तुति की, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। चौरसिया महिला मण्डल नीमच ने होली के शुभ आगमन पर नागेश्वर धाम में फाग उत्सव का आयोजन किया।

मण्डल की वरिष्ठ सदस्य डॉ. माधुरी चौरसिया ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी महिलाओं ने भगवान भोलेनाथ के लिए 56 भोग अर्पित किए। इसके बाद ढोलक की थाप और घुंघरुओं के मधुर संगीत पर भजनों का आयोजन किया गया, जिसमें भगवान भोलेनाथ, श्रीराम, श्रीकृष्ण और माँ दुर्गा की स्तुति की गई।

उत्सव के दौरान महिलाओं ने भजनों पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किए, जिससे कार्यक्रम का आयोजन और भी रंगीन बन गया।

कार्यक्रम में महिला मण्डल अध्यक्ष अनिता, सचिव विनिता, कोषाध्यक्ष प्रियंका, उपाध्यक्ष शिखा, सहसचिव उषा, वरिष्ठ सलाहकार चंदा, कुसुम, शोभा, किरण, सुषमा, सुनीता, पूर्व अध्यक्ष मीना सहित बड़ी संख्या में महिलाएँ उपस्थित थीं। कार्यक्रम का संचालन कल्पना ने किया और आभार प्रीति चौरसिया ने माना।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE