BREAKING NEWS
BIG REPORT : उज्जैन की एपीआई मैन्युफैक्चरिंग इकाई.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल खिमला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत को रंगों और शब्दों में.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में 50 लाख से अधिक की एमडी ड्रग्स और.. <<     BIG NEWS : दिन में मिलेगी 10 घंटे बिजली, बढ़ेगा सिंचाई.. <<     KHABAR : समूह से मिली आर्थिक मजबूती, आटा चक्की को.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत देवरी खवासा.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर के जंगल में फिर अचानक बढ़ी हलचल,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मेंटेनेंस के नाम पर बड़ा पावर कट,.. <<     ‘छात्रों की गूंज’ में बड़वानी के युवाओं की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : निःशुल्क पार्किंग में 24 घंटे में दो बाइक.. <<     BIG NEWS : बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे उत्तराखंड.. <<     NEWS : महेंद्र कपूर की पुण्यतिथि पर सजेगी सुरों.. <<     इंदौर में राहुल गांधी का शक्ति प्रदर्शन!.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 22, 2026, 10:26 am
BIG NEWS : एमपी में एक बार फिर बारिश का अलर्ट, तापमान में होगी बढ़ोतरी, इस वजह से बदला मौसम का मिजाज, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश में एक बार फिर बारिश का अलर्ट है। आज रविवार को दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी। वहीं कल सोमवार को 7 जिलों में पानी गिरने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और टर्फ की वजह से एमपी में मौसम का मिजाज बदला है।


एमपी में बीते 24 घंटे में कई जिलों में बारिश हुई। भोपाल, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन, सागर, धार, खंडवा, रतलाम और रायसेन समेत 15 से ज्यादा जिलों में पानी गिरा। आज रविवार को कहीं भी बारिश का अलर्ट नहीं है, लेकिन कल सोमवार को कुछ जिलों में बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। आईएमडी के मुताबिक, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बालाघाट, मंडला, सिवनी, अनूपपुर और डिंडोरी में पानी गिर सकता है।


फरवरी के शुरुआत में दो बार ओले, बारिश और आंधी का दौर रहा। जिसकी वजह से फसलों को नुकसान हुआ था। इसके बाद सरकार ने सर्वे के निर्देश दिए। अब फरवरी के महीने में चौथीं बार बारिश की चेतावनी है। वहीं पानी गिरने से प्रदेश में दिन के तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE