BREAKING NEWS
BIG REPORT : उज्जैन की एपीआई मैन्युफैक्चरिंग इकाई.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल खिमला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत को रंगों और शब्दों में.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में 50 लाख से अधिक की एमडी ड्रग्स और.. <<     BIG NEWS : दिन में मिलेगी 10 घंटे बिजली, बढ़ेगा सिंचाई.. <<     KHABAR : समूह से मिली आर्थिक मजबूती, आटा चक्की को.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत देवरी खवासा.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर के जंगल में फिर अचानक बढ़ी हलचल,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मेंटेनेंस के नाम पर बड़ा पावर कट,.. <<     ‘छात्रों की गूंज’ में बड़वानी के युवाओं की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : निःशुल्क पार्किंग में 24 घंटे में दो बाइक.. <<     BIG NEWS : बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे उत्तराखंड.. <<     NEWS : महेंद्र कपूर की पुण्यतिथि पर सजेगी सुरों.. <<     इंदौर में राहुल गांधी का शक्ति प्रदर्शन!.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 22, 2026, 5:39 pm
KHABAR : पर्यावरण मित्रों ने किया 3 घंटे श्रमदान, सुभाष वाटिका व विश्व संकल्प पर्यावरण वाटिका में चलाया अभियान, पूर्व में रोपित पौधों की देखभाल कर दिया पानी, पढ़े रतन पंडित की खबर 

Share On:-

नीमच। प्राणी जगत को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था, नीमच द्वारा विगत 11 वर्षों से निरंतर पर्यावरण संरक्षण का अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार, 22 फरवरी को संस्था के सदस्यों ने तीन घंटे श्रमदान कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

सुबह 7 से 8 बजे तक फव्वारा चौक स्थित सुभाष वाटिका परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया, जहां परिसर की साफ-सफाई कर गंदा कचरा एकत्रित किया गया। इसके पश्चात हवाई अड्डा-झांझरवाड़ा मार्ग स्थित विश्व संकल्प पर्यावरण वाटिका में रोपित 1401 पौधों की सुरक्षा, देखभाल एवं सिंचाई की गई। साथ ही पौधों के आसपास निंदाई-गुड़ाई कर खरपतवार एवं कंटीली झाड़ियों की सफाई की गई।

इस अवसर पर संस्था संरक्षक इंजीनियर नवीन अग्रवाल ने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण देने के लिए पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को बढ़ावा देना अत्यंत आवश्यक है। पेड़-पौधे हमारे जीवन के मित्र हैं, इनकी रक्षा करना हम सभी का दायित्व है।

संस्था अध्यक्ष किशोर बागड़ी ने बताया कि गत वर्ष विश्व संकल्प पर्यावरण वाटिका में 60 से अधिक प्रजातियों के फलदार, छायादार, फूलदार एवं औषधीय 1401 से अधिक पौधे रोपित किए गए थे, जो शत-प्रतिशत जीवित हैं। कभी उजाड़ पड़ी भूमि आज हरियाली से आच्छादित है, जहां विभिन्न प्रजातियों की चिड़ियां, तितलियां और औषधीय पौधे जैव विविधता का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं।

अभियान में संस्था संरक्षक इंजीनियर नवीन कुमार अग्रवाल, अध्यक्ष किशोर बागड़ी, सचिव दुलीचंद कनेरिया, उपाध्यक्ष राजकुमार सिन्हा सहित अन्य सदस्यों ने सहभागिता निभाई।
उक्त जानकारी संस्था उपाध्यक्ष राजकुमार सिन्हा ने दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE