चित्तौड़गढ़। श्री देवनारायण मंदिर एवं नोबल स्कूल के पास स्थित श्री महाराणा कुम्भा सेवा संस्थान परिसर में आज संस्थान की बैठक हुई। बैठक में 8 मार्च रविवार को होली मिलन समारोह एवं स्व. किशन सिंह जी राणावत ठि. चौगावड़ी की स्मृति में उनके परिवार द्वारा संस्थान परिसर में एक कमरा व बेसमेन्ट का निर्माण करवाया गया है। उसका लोकार्पण कार्यक्रम भी इसी दिन होगा। महिलाओं द्वारा रंगारंग फागोतसव कार्यक्रम भी होगा। कार्यक्रम के पश्चात् सामूहिक भोजन रखा गया है। कार्यक्रम के मुख्य रूप से सांसद सी.पी. जोशी, विधायक चन्द्र भानसिंह आक्या सहित अन्य समाजजनों को आमंत्रित किया जायेगा।
बैठक में संस्थान अध्यक्ष प्रदीपसिंह नाहरगढ़, महामंत्री राजेन्द्र सिंह नारेला, कोषाध्यक्ष सम्पतसिंह शेखावत, मुकुन्दसिंह, छोटूसिंह शेखावत, नारायणसिंह, केसर सिंह, भगवतसिंह, गोपालसिंह, दिलीपसिंह, देवेन्द्रपाल सिंह, गोवर्धनसिंह, नरेन्द्र सिंह, उदयसिंह, हरिरामसिंह, नरेन्द्रसिंह, भूपेन्द्रसिंह आदि उपस्थित रहे।