BREAKING NEWS
BIG REPORT : उज्जैन की एपीआई मैन्युफैक्चरिंग इकाई.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल खिमला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत को रंगों और शब्दों में.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में 50 लाख से अधिक की एमडी ड्रग्स और.. <<     BIG NEWS : दिन में मिलेगी 10 घंटे बिजली, बढ़ेगा सिंचाई.. <<     KHABAR : समूह से मिली आर्थिक मजबूती, आटा चक्की को.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत देवरी खवासा.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर के जंगल में फिर अचानक बढ़ी हलचल,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मेंटेनेंस के नाम पर बड़ा पावर कट,.. <<     ‘छात्रों की गूंज’ में बड़वानी के युवाओं की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : निःशुल्क पार्किंग में 24 घंटे में दो बाइक.. <<     BIG NEWS : बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे उत्तराखंड.. <<     NEWS : महेंद्र कपूर की पुण्यतिथि पर सजेगी सुरों.. <<     इंदौर में राहुल गांधी का शक्ति प्रदर्शन!.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 23, 2026, 10:48 am
BIG NEWS : रतनगढ़ नीमच रोड़ और फिर सामने आई ठेकेदार की लापरवाही, जब जावद से निकले सौरभ व गौरव तो रास्ते में हो गई ये बड़ी घटना, बाईक मिली पुलिया के निचे तो मची अफरा तफरी, फिर जैसे ही सूचना मिलते दौड़े सरकारी वाहन, परिवार में पसरा मातम, पढे़ खबर

Share On:-

जावद। रतनगढ़ नीमच रोड का काम चल रहा है लेकिन ठेकेदार की लापरवाही की वजह से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है। जिसकी वजह से कई लोग अपनी जान गवा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला फिर रविवार को देर शाम दड़ौली के समीप हुआ जहां दो युवक रतनगढ़ से जावद की ओर आ रहे थे परंतु पुलिया पर डायवर्सन का बोर्ड नीचे गिर जाने की वजह से दोनों युवक मोटरसाइकिल समेत पुलिया से नीचे गिर गए जिसमें एक युवक की मौके पर मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार जावद निवासी सौरभ पिता विनोद गंगवाल ओर गौरव पिता संजय कानीगावा विवाह समारोह की पत्रिका देकर रतनगढ़ से जावद आ रहे थे। इस दौरान पुलिया पर सांकेतिक बोर्ड गिर जाने से दोनों युवक निर्माणाधीन पुलिया में गिर गए जिसमें सौरभ पिता विनोद गंगवाल की मौके पर मौत हो गई। एक अन्य युवक गौरव पिता संजय काणिगावा गंभीर रूप से घायल हो गया। फिलहाल मृतक का शव पीएम के लिए रतनगढ़ शासकीय चिकित्सालय में रखवाया गया है। वही एक बार फिर रोड ठेकेदार सांवरिया कंस्ट्रक्शन की घोर लापरवाही सामने आई है जिन्होंने रतनगढ़ नीमच रोड पर कई जगह पर बड़े-बड़े गड्ढे किए हुए हैं लेकिन ढंग से सांकेतिक बोर्ड नहीं लगाने की वजह से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है। लापरवाह ठेकेदार की वजह से कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए और कुछ लोगों ने अपनी जान गवाई है। प्रशासन को ठेकेदार के खिलाफ कठोर कार्यवाही करनी चाहिए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE