सिंगोली। मेवाड़ प्रान्त की धार्मिक नगरी सिंगोली में बघेरवाल दिगंबर जैन समाज मेवाड़ प्रान्त के जिन धर्म नगरी झांतला निवासी पण्डित लादुलाल जैन (धानोत्या) की भव्य गोद भराई बिन्दोरी यात्रा निकाली गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार आगामी 26 फरवरी को वात्सल्य वारिधि पूज्य गुरुदेव आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज के कर कमलों से भव्य जैनैश्वरी दीक्षा पदमपुरा राजस्थान में होने जा रही है। इस अवसर पर मेवाड़ प्रान्त के विभिन्न नगरों व कस्बों मे दीक्षार्थी की गोद भराई व बिन्दोरी यात्रा निकाली जा रही है जिससे मेवाड़ प्रान्त में उत्साह का वातावरण बना हुआ है।
नगर में अणुव्रत से महाव्रत की ओर अग्रसर संयमी की बिन्दोरी नगर में स्थित पेट्रोल पंप से प्रारम्भ होकर नगर के प्रमुख मार्गाे से होते हुए श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर पर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान जगह जगह दीक्षार्थी की दिगंबर जैन, श्वेतांबर जैन एवं सकल जैन समाजजनों द्वारा गोद भरी गई। दीक्षार्थी लादुलाल जैन की जैनेश्वरी दीक्षा होने जा रही है। जैन धर्म में सांसारिक मोह, माया का त्याग कर आत्म कल्याण की ओर मोक्ष मार्ग को अपनाने का सर्वाेच्च आध्यात्मिक संस्कार है। यह दीक्षा 28 मूल गुणो का पालन अहिंसा, अपरिग्रह और वैराग्य के माध्यम से। आत्मा को शुद्ध करने तथा कर्मों के क्षय के लिए ली जाती है जो परम पद की प्राप्ति का प्रतीक है। इस अवसर पर बडी संख्या में समाजजनो ने मन्दिर जी मे सामूहिक गोद भराई की। इस दौरान बडी संख्या में सकल जैन समाजजन उपस्थित थे।