मनासा। सोमवार को देर शाम 7.15 करीब फोफलिया फ़ंटै तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर युवक हुए घायल। जानकारी के अनुसार कुकडेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम घोटा पिपलिया के समीप फोफलिया फ़ंटै पर तेज गति में आ रही कार ने एक बाइक को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कार के आगे का बोनट भी शक्तिग्रस्त हो गया भी बाइक सवार युवकों की हालत नाजुक बनी हुई थी। वही राहगीरों ने डायल 112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची डायल 112 पायलेट राहुल स्टाफ रमेश चंद्र द्वारा दोनों घायल दशरथ पिता रमेश मेघवाल उम्र 27 वर्ष निवासी कड़ी खुर्द ,जोरसिंह पिता मोतीलाल बंजारा उम्र 36 निवासी कड़ी खुर्द को मनासा शासकीय अस्पताल प्राथमिक उपचार के लिए लाया गया। जहां डॉक्टर द्वारा दोनों युवकों को मृत घोषित किया गया।वही मृतकों के शव को शव गृह में रखवाया गया हे जहां मंगलवार को पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा जाएगा।