नीमच। महू रोड स्थित वृंदावन कॉलोनी के वृंद गोपेश्वर महादेव मंदिर में फाल्गुन माह के उपलक्ष्य में भव्य फाग उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ आयोजित किया गया। कॉलोनी की इलाहाबाद से पधारी बहनों के विशेष सहयोग से संपन्न हुए इस आयोजन में भक्ति, संस्कृति और उत्साह का सुंदर संगम देखने को मिला।
कार्यक्रम की शुरुआत भगवान के पूजन-अर्चन एवं व्रत के साथ हुई। इसके पश्चात महिलाओं ने पारंपरिक फाग गीत और भजन प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। मंदिर परिसर रंग-गुलाल और जयघोष से गूंज उठा।उत्सव का मुख्य आकर्षण बच्चों द्वारा प्रस्तुत राधा-कृष्ण स्वरूप में मनमोहक रसलीला रही। बाल कलाकारों की सजीव प्रस्तुति ने उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों को प्रोत्साहन स्वरूप पुरस्कृत किया गया। साथ ही भगवान गोपेश्वर महादेव के श्रृंगार में विशेष सहयोग देने पर खुशी सालवी एवं गरिमा राठौड़ को मंदिर समिति की ओर से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर कुशाल कुंवर देवड़ा, अंजलि मालवीय, संजू कुंवर चौहान, भावना राठौड़, अनीता सालवी, प्रमिला जैन, शीतल, अंजू जाट, अर्चना ठाकोर, ममता शर्मा, सारिका मोगरा, राखी शर्मा, उर्वशी पांडे, अर्चना तिवारी, रीना साहू, पूजा शर्मा, सोनू यादव, गायत्री पाटीदार, बीनू चौहान, मीना शर्मा, किरण शर्मा, सारिका ओझा सहित बड़ी संख्या में कॉलोनी की महिलाएं उपस्थित रहीं।