BREAKING NEWS
BIG REPORT : उज्जैन की एपीआई मैन्युफैक्चरिंग इकाई.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल खिमला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत को रंगों और शब्दों में.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में 50 लाख से अधिक की एमडी ड्रग्स और.. <<     BIG NEWS : दिन में मिलेगी 10 घंटे बिजली, बढ़ेगा सिंचाई.. <<     KHABAR : समूह से मिली आर्थिक मजबूती, आटा चक्की को.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत देवरी खवासा.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर के जंगल में फिर अचानक बढ़ी हलचल,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मेंटेनेंस के नाम पर बड़ा पावर कट,.. <<     ‘छात्रों की गूंज’ में बड़वानी के युवाओं की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : निःशुल्क पार्किंग में 24 घंटे में दो बाइक.. <<     BIG NEWS : बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे उत्तराखंड.. <<     NEWS : महेंद्र कपूर की पुण्यतिथि पर सजेगी सुरों.. <<     इंदौर में राहुल गांधी का शक्ति प्रदर्शन!.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 24, 2026, 4:45 pm
KHABAR : उज्जैन सिंहस्थ 2028, तैयारियों को लेकर पुलिस की बड़ी बैठक, प्रशिक्षण मॉड्यूल रिवाइज, पुराने अनुभव और नई तकनीक के समन्वय पर जोर, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में आगामी सिंहस्थ- 2028 के आयोजन को लेकर पुलिस विभाग ने तैयारियां तेज कर दी है। इसी क्रम में पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर उज्जैन में वरिष्ठ अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सिंहस्थ के लिए पुलिस बल के प्रशिक्षण, संसाधनों और रणनीति को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।


बैठक में करीब 22 अधिकारी शामिल हुए
पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि सिंहस्थ-2028 के सफल और सुरक्षित आयोजन के लिए जिन अधिकारियों द्वारा पुलिस बल को प्रशिक्षण दिया जाना है, उन्हें लेकर यह उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में एडीजी इंटेलीजेंस, डीजी ईओडब्ल्यू तथा सिंहस्थ-2016 में उज्जैन में पदस्थ रहे पूर्व आईजी मनोहर वर्मा सहित स्थानीय एवं बाहरी जिलों से आए करीब 22 अधिकारी शामिल हुए।


समय रहते सुव्यवस्थित प्रशिक्षण और रणनीतिक तैयारी
एसपी शर्मा के अनुसार, बैठक में सिंहस्थ-2028 के प्रशिक्षण से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर मंथन किया गया। तैयार की गई प्रशिक्षण सामग्री की समीक्षा कर उसे रिवाइज किया गया, ताकि पुराने अनुभवों और आगामी समय में अपनाई जाने वाली नई तकनीकों व व्यवस्थाओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जा सके। शीघ्र ही चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ किया जाएगा। इसके लिए रिसोर्स पर्सन की नियुक्ति, व्यवस्थाओं की रूपरेखा और संचालन तंत्र को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई। विभाग का मानना है कि समय रहते सुव्यवस्थित प्रशिक्षण और रणनीतिक तैयारी ही सिंहस्थ-2028 जैसे विशाल आयोजन को सुरक्षित और सफल बनाने की आधारशिला होगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE