गरोठ। मंदसौर सांसद सुधीर गुप्ता ने गरोठ के समीप राजस्थान के सिलेहगढ़ गांव पहुंचकर भाजयुमो जिला महामंत्री गोविंद सिंह सिसोदिया के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत के निवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोकाकुल परिजनों से भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाया।
इस अवसर पर सांसद गुप्ता ने कहा कि गोविंद सिंह सिसोदिया ने संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते हुए युवाओं के बीच अपनी अलग पहचान बनाई थी। उनके असामयिक निधन से संगठन को अपूरणीय क्षति हुई है।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।