BREAKING NEWS
KHABAR : नवोदय में चयनित हुई दीक्षा धाकड़, सरस्वती.. <<     KHABAR : मानसून से पहले मनासा अलर्ट- सीएमओ ने.. <<     KHABAR : आज निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ जी की भव्य.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे रामराज कनावत (पूर्व सरपंच),.. <<     HOROSCOPE TODAY : वृषभ और मकर राशि को मिलेगा धन लाभ, पढ़े.. <<     KHABAR : जिला पंचायत की बड़ी पहल, पर्यटन के मानचित्र.. <<     BIG NEWS : मुंबई में जलभराव से रेल यातायात बेपटरी,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : राजकीय कन्या महाविद्यालय एवं नगर.. <<     KHABAR : बारिश बनी बाधा, रतलाम मंडल ने संभाली.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र का बड़ा वार, मादक पदार्थ.. <<     NEWS : शौर्य शोभायात्रा को लेकर युवा क्षत्रिय.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0 के तहत नीमच.. <<     KHABAR : पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन की बड़ी घोषणा, आलीराजपुर में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 26, 2026, 12:02 pm
KHABAR : सेगांव में भगोरिया पर्व की धूम, गुलाल की बौछार में झूमे आदिवासी-ढोल-मंडल की थाप पर थिरके युवा-युवतियां, पढे़ जय गुप्ता की खबर 

Share On:-

सेगांव। मध्य प्रदेश के आदिवासी बहुल क्षेत्रों में होली का आगमन भगोरिया पर्व के साथ होता है। होली से ठीक एक सप्ताह पहले शुरू होने वाला यह पारंपरिक त्योहार आदिवासी समाज की जीवंत संस्कृति का प्रतीक है। सेगांव जनपद सहित आसपास के गांवों में इस पर्व पर हर्षाेल्लास छाया हुआ है। युवा-युवतियां चटकीले रंगों वाली पारंपरिक वेशभूषाकृमहिलाएं घाघरा-चोली और पुरुष धोती-कुर्ता पहनकरकृमेले में उमड़ पड़े।मंगलवार से प्रारंभ हुई भगोरिया की धूम तलकपुरा के साप्ताहिक हॉट बाजार में जोरों पर रही। यहां सैकड़ों ग्रामीण जुटे, जहां जलेबी-पकौड़ों की दुकानों पर चहल-पहल रही। हार, कंकण, बिछिया और अन्य सजावटी सामान की खरीदारी ने बाजार को सजाया। बुधवार को केली हॉट बाजार में अलग-अलग गांवों से सात ढोल-मंडल दल पहुंचे। शाम ढलते ही मुख्य चौराहे पर ये दल एकत्रित हुए। मंडल अध्यक्ष अश्विन ठाकुर ने सबसे आगे बढ़कर जमकर गुलाल उड़ाया और सभी ग्रामीणों का हार्दिक स्वागत किया।


ढोल-मंडल की तेज थाप पर आदिवासी युवा नाच-गाने में मग्न हो गए। पारंपरिक भगोरिया गीतों की धुन पर युवतियां घूंघट उठाकर झूमीं, तो युवक उनकी ताल में ताल मिलाते नजर आए। यह पर्व न केवल उत्सव का माध्यम है, बल्कि विवाह योग्य युवाओं के लिए जोड़ी बनाने का भी अवसर प्रदान करता है। स्थानीय लोग बताते हैं कि भगोरिया में पसंद आया जोड़ा होली तक विवाह बंधन में बंध जाता है।


होलिका दहन की ओर बढ़ते ही यह धूम और तेज होगी। आने वाले दिनों में बाजारों में हजारों आदिवासी क्षेत्रों के ग्रामीण उमड़ेंगे। प्रशासन ने भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं, ताकि पर्व शांतिपूर्ण रहे। सेगांव के ग्रामीणों का कहना है कि यह पर्व उनकी सांस्कृतिक धरोहर को जीवित रखता है।


 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE