चित्तौड़गढ़। मेवाड़ कुमावत समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष शंकरलाल मेरावंडिया ने प्रदेश के विभिन्न जिलाध्यक्षों की नियुक्ति करते हुए चित्तौड़गढ़ जिले के जिलाध्यक्ष पद पर स्थानीय गोपाल नगर निवासी रतनलाल कुमावत (गेंदर) को नियुक्त किया है। यह नियुक्ति समाज की एकता, प्रगति एवं सामाजिक-धार्मिक गतिविधियों को और अधिक गति प्रदान करने के उद्देश्य से की गई है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष मेरावंडिया ने नव नियुक्त जिलाध्यक्ष रतनलाल कुमावत (गेंदर) पर विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि वे अपने नेतृत्व कौशल, अनुभव और समाज सेवा के प्रति समर्पित भावना के साथ जिले में समाज को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य करेंगे तथा समाज के गौरव में अभिवृद्धि करेंगे।
उन्होंने कहा कि कुमावत सामाजिक सरोकारों से लंबे समय से जुड़े रहे हैं और समाज के हित में उनकी सक्रिय भूमिका भविष्य में भी संगठन को मजबूती प्रदान करेगी।
रतनलाल कुमावत (गेंदर) की चित्तौड़गढ़ जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्ति से स्थानीय कुमावत समाज में हर्ष का वातावरण है। समाजजनों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में सामाजिक एकता, संगठनात्मक मजबूती एवं समाजहित के कार्यों को नई दिशा मिलेगी।