खरगोन। भक्ति भरे भजन और हारे के सहारे की जय के जयकारो के बीच गुरुवार को शहर में विशाल निशान यात्रा निकाली गई। सैंकड़ों की संख्या में शामिल श्रद्धालू हाथों में निशान लिए झूमते चल रहे थे। यह यात्रा फाल्गुन मेले के निमित्त निकली कुंदा तट स्थित श्री सिद्धी विनायक मंदिर से निकली निशान यात्रा का। सुसज्जित बग्घी में विराजित श्री श्याम एवं बग्घी में श्री श्याम बाबा का दरबार सजाया गया था, जिसका रास्तेभर श्रद्धालूओं ने दर्शन कर आशीर्वाद लिया। आसमान में उड़ते फूल और खाटू नरेश के जयकारों के संग सैकड़ों हाथों में निशान लहरा रहे थे। निशान यात्रा में हर तरफ रंग. गुलाब के फूलों की वर्षा हो रही थी। बाबा श्याम की झांकी को देखने एवं पूजा.अर्चन करने को सड़क किनारे भक्तों की कतारें लगी हुई थीं। ढोल.नगाड़ों के साथ निकली निशान यात्रा में लोगों ने नृत्य करते हुए जमकर गुलाल उड़ाया। जिस राहगीर पर भी रंग गिरा वह भी बाबा के रंग में रंगकर यात्रा में शामिल हो लिया।