चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ न्यू क्लॉथ मार्केट निर्माण सहकारी समिति लिमिटेड (एनसीएम) जिला प्रशासन के “म्हारो पावन चित्तौड़ विशेष सफाई अभियान” में प्रभावी सहयोग प्रदान करेगी।
समिति के मंत्री सोहन लाल तनवानी के अनुसार, समिति की स्वर्ण जयंती से पहले, पूर्व अध्यक्ष डॉ. आई. एम. सेठिया के निर्देशन में बाजार में विशेष सफाई कार्य किया जाएगा। इसका उद्देश्य सहकारी बाजार को शहर का सुंदर और व्यवस्थित बाजार बनाना है।
डॉ. सेठिया ने बताया कि समिति द्वारा संचालित केशव माधव सभागार का मरम्मत और रखरखाव कार्य भी प्रारंभ हो चुका है और इसे स्वर्ण जयंती वर्ष में पूरी तरह सुसज्जित किया जाएगा।
समिति अध्यक्ष डॉ. आई. एम. सेठिया ने सदस्यों से अपील की है कि वे जिला प्रशासन के सफाई अभियान में पूर्ण सहयोग दें, बाजार में अतिक्रमण न करें और नियमित स्वच्छता बनाए रखें।