मनासा। स्वर्गीय रामनारायण शर्मा के सुपुत्र, मिलनसार और हंसमुख व्यक्तित्व के धनी बालकृष्ण शर्मा (ठेकेदार) का गुरुवार को उपचार के दौरान निधन हो गया। वे पेशे से कंट्रक्शन ठेकेदारी का कार्य करते थे।
उनकी अंतिम यात्रा निजी निवास स्थान रामेश्वरम कॉलोनी, मनासा से निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में विश्वकर्मा समाज के लोग, आमजन और नगरवासी शामिल हुए। उनके परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटियां, प्रेक्षा और ऋतु, हैं। बेटियों ने अंतिम समय में पिता की अर्थी को कंधा दिया और श्मशान घाट में जाकर अंतिम मुखाग्नि भी दी, बेटे का फर्ज निभाते हुए।
शव यात्रा और शोकसभा में बड़ी संख्या में समाजजन और नगरवासी उपस्थित रहे। शोकसभा में पूर्व नपा अध्यक्ष रामप्रसाद कसेरा, मनासा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सुरेंद्र श्याम सोनी, वरिष्ठ पत्रकार देशराज सहगल, भाजपा नेता गिरीश भट्ट और पंजाबी समाज के अध्यक्ष राजेंद्र गुलाटी ने अपने संबोधन में गहन दुःख व्यक्त किया।
इसके बाद मदनबंधु धाकड़, रमेश रावत, रिंकू कसेरा, दीपेंद्र प्रजापति, अर्जुन बारेठ, नीलेश धाकड़, राजेश प्रजापति, मुकेश शर्मा, गोविंद भांभी, गिरीराज पाराशर सहित अन्य लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।