BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रही कैलाशी बाई सेन, परिवार में शोक.. <<     BIG NEWS : त्योहारों से पहले गरोठ में प्रशासन की.. <<     KHABAR : रोशनी के पर्व पर नीमच के प्रशासनिक मुखिया.. <<     BIG NEWS : नीमच में अवैध शराब के कारोबार पर आबकारी.. <<     KHABAR : दीपावली पर्व को लेकर शाजापुर पुलिस पूरी.. <<     KHABAR : मुरैना में मुख्यमंत्री मोहन यादव का एक.. <<     KHABAR : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में.. <<     KHABAR : दीपों के महापर्व पर जनप्रतिनिधियों का.. <<     KHABAR : स्वामित्व अभिलेख पंजीयन में शत-प्रतिशत.. <<     KHABAR : ​​​​​​​धनतेरस और दीपोत्सव पर प्रभारी.. <<     BIG NEWS : टीएल में पहुंची शिकायत तो हरकत में आया.. <<     KHABAR : मलेरिया के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग का.. <<     त्योहारों से पहले देवास में मिलावटखोरों पर.. <<     KHABAR : धनतेरस पर दमका बाजार, ग्राहकों से गुलजार.. <<     KHABAR : मुरार जिला अस्पताल के आउटसोर्स सफाई.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 27, 2026, 7:10 pm
BIG NEWS : पुलिस थाना कपासन की ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बडी कारवाई, एक स्कॉर्पियो कार से 503 किलोग्राम डोडाचूरा जब्त, कार से तीन अलग अलग नंबर की प्लेट मिली, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिले की कपासन थाना पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बडी कारवाई करते हुए नाकाबंदी के दौरान एक स्कॉर्पीयो कार से 503 किलोग्राम डोडाचूरा जब्त किया है। कार से तीन अलग अलग नंबर की प्लेट मिली हैं।
जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज उदयपुर गौरव श्रीवास्तव के निर्देश पर नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत मादक पदार्थों के भंडारण एवं परिवहनकर्ताओं के विरूद्ध अधिकाधिक कार्यवाही करने हेतु एएसपी चितौडगढ सरिता सिंह में थानाधिकारी कपासन सुनील कुमार पुलिस निरीक्षक व पुलिस जाप्ता द्वारा रात को सुरपुर से हथियाना आने वाले रोड पर नाकाबंदी की जा रही हैं। इसी दौरान एक स्कॉर्पीयो कार के चालक द्वारा नाकाबंदी तोडकर भागे। पुलिस जाप्ता द्वारा स्कॉर्पीयो कार के आगे स्टोप स्टीक डालकर टायर पंचर कर स्कॉर्पीयो कार का पीछा किया तो स्कॉपीर्याे कार चालक व उसका साथी वाहन को आगे रोड के साईड मे खडा कर अन्धेरा का फायदा उठाकर फरार हो गयें। स्कॉर्पीयो कार की नियमानुसार तलाशी लेने पर 26 प्लास्टिक के कट्टो में 503.160 किलोग्राम अधकुचला अफीम डोडा चूरा मिला तथा तीन अलग-अलग नम्बर की नम्बर प्लेट मिली। एन.डी.पी. एस. एक्ट के प्रावधानानुसार कार्यवाही करते हुये जब्ती की गई। कपासन थाने पर एन.डी.पी.एस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान अग्रिम अनुसंधान जारी हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE