BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम खेड़वालिया और 39 साल का.. <<     मेरा युवा भारत केंद्र की बड़ी पहल: गुना में.. <<     NEWS : अखिल भारतीय बैरवा महासभा के राष्ट्रीय.. <<     BIG NEWS : चलती सांगवान बस में नशे की खेप का खुलासा,.. <<     BIG REPORT : राम-जानकी मंदिर भूमि विवाद में प्रशासन.. <<     KHABAR : व्यापारी संघ मनासा के चुनाव निर्विरोध.. <<     KHABAR : चेहल्लुम पर निकला ताजिया जुलूस, या हुसैन.. <<     KHABAR : धनेरिया कलां में नारायणी सेना की अहम बैठक,.. <<     NEWS : हम भीड़ नहीं हैं बाबा, हम दीवाने हैं.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : सावन का पहला सोमवार इन 4 राशि वालों का.. <<     BIG NEWS : नीमच में मानसून की बेरुखी, औसत बारिश से 19.. <<     KHABAR : आस्था के कदम, जयघोष के बीच निकली श्री.. <<     NEWS : विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियों में जुटी.. <<     NEWS : राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) की जिला.. <<     KHABAR : 793वें सैनिक सम्मान में सेवानिवृत्त.. <<     आध्यात्मिक यात्रा पर निकले महंत योगी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 17, 2026, 6:52 pm
BIG NEWS : नीमच की बेटी विशाखा परदेशी ने रचा इतिहास, एमबीए में बनीं टॉपर, मुख्यमंत्री से मिला गोल्ड मेडल, परिवार, शिक्षकों और क्षेत्र में खुशी की लहर, पढे़ खबर 

Share On:-

नीमच। सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय, उज्जैन से एमबीए में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कु. विशाखा परदेशी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर उन्हें मुख्यमंत्री द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।

विशाखा परदेशी ने वर्ष 2025 की परीक्षा में मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीए) में प्रथम श्रेणी के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया। वे ज्ञानोदय इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, कनावटी (नीमच) की छात्रा हैं। उनकी इस सफलता से परिवार, शिक्षकों और क्षेत्र में खुशी की लहर है।


बताया जा रहा है कि विशाखा शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रही हैं और उन्होंने कड़ी मेहनत, लगन और निरंतर प्रयास के दम पर यह मुकाम हासिल किया। उनके माता-पिता ने भी इस सफलता का श्रेय उनकी मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया।


गोल्ड मेडल मिलने के बाद विशाखा ने कहा कि यह उपलब्धि उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है और वे भविष्य में भी इसी तरह मेहनत कर समाज और देश के लिए योगदान देना चाहती हैं। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों, मित्रों और शिक्षकों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE