शिवपुरी। जिले के पिछोर के ग्राम मनपुरा से जनसुनवाई में आई 19 वर्षीय युवती चाहना परिहार ने अपने पिता बलवीर परिहार और सौतेली मां रीता परिहार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
युवती का कहना है कि तीन साल पहले उसके साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया गया था। जिसके बाद वह अपनी मौसी के यहाँ रही और वर्तमान में वह अपनी बुआ के यहां रह रही है। आरोप है कि उसके पिता उसकी शादी नहीं होने दे रहे हैं और शादी कराने की कोशिश करने पर जान से मारने की धमकी देते हैं। वहीं युवती ने जादू-टोना और संपत्ति को सौतेली मां के नाम करने जैसे गंभीर आरोप भी अपने पिता पर लगाये हैं। मामले में न्यायालय में प्रकरण लंबित है। पीड़िता ने कलेक्टर और पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।