मंदसौर। जिला पंचायत मंदसौर की साधारण सभा की बैठक 25 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी। यह बैठक जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गा डॉ. विजय पाटीदार की अध्यक्षता में दोपहर 1 बजे जिला पंचायत सभा कक्ष में होगी।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि बैठक में विभिन्न विकास कार्यों एवं विभागीय योजनाओं की समीक्षा की जाएगी। सभी संबंधित अधिकारियों को बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।