BREAKING NEWS
मेरा युवा भारत केंद्र की बड़ी पहल: गुना में.. <<     NEWS : अखिल भारतीय बैरवा महासभा के राष्ट्रीय.. <<     BIG NEWS : चलती सांगवान बस में नशे की खेप का खुलासा,.. <<     BIG REPORT : राम-जानकी मंदिर भूमि विवाद में प्रशासन.. <<     KHABAR : व्यापारी संघ मनासा के चुनाव निर्विरोध.. <<     KHABAR : चेहल्लुम पर निकला ताजिया जुलूस, या हुसैन.. <<     KHABAR : धनेरिया कलां में नारायणी सेना की अहम बैठक,.. <<     NEWS : हम भीड़ नहीं हैं बाबा, हम दीवाने हैं.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : सावन का पहला सोमवार इन 4 राशि वालों का.. <<     BIG NEWS : नीमच में मानसून की बेरुखी, औसत बारिश से 19.. <<     KHABAR : आस्था के कदम, जयघोष के बीच निकली श्री.. <<     NEWS : विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियों में जुटी.. <<     NEWS : राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) की जिला.. <<     KHABAR : 793वें सैनिक सम्मान में सेवानिवृत्त.. <<     आध्यात्मिक यात्रा पर निकले महंत योगी.. <<     BIG NEWS : डीएसटी और सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 18, 2026, 11:55 am
KHABAR : स्वच्छता सर्वेक्षण 2026 की तैयारी तेज, बीपीएल चौराहे पर लगेगा एक्यूआई डिस्प्ले, मंदसौर को टॉप-10 में लाने का संकल्प, वार्ड स्तर पर होंगी स्वच्छता प्रतियोगिताएं, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। स्वच्छता सर्वेक्षण 2026 की तैयारियों को लेकर नगर पालिका सभागार में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर अदिति गर्ग, नगर पालिका अध्यक्ष रमादेवी बंशीलाल गुर्जर, स्वच्छता सभापति दीपमाला रामेश्वर मकवाना सहित जिले के सभी नगरीय निकायों के सीएमओ उपस्थित रहे।

नगर पालिका अध्यक्ष रमादेवी गुर्जर ने कहा कि इस बार मंदसौर को स्वच्छता सर्वेक्षण में टॉप-10 शहरों में शामिल करना हमारा संकल्प है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और नागरिकों के सहयोग से शहर को स्वच्छता में नई पहचान दिलाई जाएगी।

कलेक्टर अदिति गर्ग ने निर्देश दिए कि स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारी व्यापक स्तर पर की जाए। उन्होंने कहा कि सभी नगरीय निकाय अपने-अपने वार्डों में स्वच्छता प्रतियोगिताएं आयोजित करें, जिससे प्रतिस्पर्धा के माध्यम से बेहतर परिणाम मिल सकें। उन्होंने बीपीएल चौराहे पर एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) डिस्प्ले लगाने के निर्देश देते हुए कहा कि इससे आमजन शहर की वायु गुणवत्ता की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

बैठक में सीएनडी वेस्ट प्रबंधन, पार्क निर्माण, चौराहा सौंदर्यकरण, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, जल संरचनाओं की सफाई, 100 प्रतिशत सेग्रीगेशन सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। कलेक्टर ने स्कूलों में कंपोस्ट पिट निर्माण, झुग्गी बस्तियों में जागरूकता अभियान, सफाई मित्रों को प्रशिक्षण तथा आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने कहा कि शहर के दर्शनीय स्थलों का विकास, तालाबों के आसपास पाथवे निर्माण, शौचालयों का रखरखाव और जनसहभागिता पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि मंदसौर को स्वच्छ, सुंदर और अग्रणी शहर बनाया जा सके। बैठक में सभी अधिकारियों को छोटे-छोटे बिंदुओं पर गंभीरता से कार्य करते हुए स्वच्छता सर्वेक्षण में बेहतर प्रदर्शन करने के निर्देश दिए गए।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE