मंदसौर। शिवशंकर शर्मा शासकीय पोलीटेक्निक महाविद्यालय प्राचार्य एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दिलीप कुमार शर्मा द्वारा बताया गया कि शासकीय पोलीटेक्निक महाविद्यालय मंदसौर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय शिविर संपन्न हुआ। शिविर के समापन के अवसर पर समस्त स्वयं सेवकों को प्रमाण पत्र एंव शिल्ड प्रदान कर पुरूस्कृत किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में सरस्वती पूजन एवं माल्यार्पण के पश्चात संगीतमय सरस्वती वंदना की गई। स्वयं सेवकों द्वारा ष्जय जगतष् एवं ष् उठे राष्ट्र के लिये ष् लक्ष्य गीत का सामूहिक गायन किया गया।
कार्यक्रम में अभिनव मालवीय वरि.व्या. एवं विकास सोलंकी व्या. द्वारा बच्चों का मार्गदर्शन किया गया। सहायक कार्यक्रम अधिकारी आकाश तिवारी द्वारा मधुर राष्ट्रगीत को गाया गया। अतिथि व्याख्याता आशीष जैन, निरंजन पवैया, डॉ. अजय चद्रवंशी, पप्पू सोलंकी, डॉ. सतीश गुप्ता ने शिविर में प्रेरणास्प्रद उद्बोधन दिये। कार्यकम के शिविर नायक रामप्रदास ने शिविर के सातों दिवस को में गई गतिविधियों के बारे में अतिथियों को अवगत करवाया। शिविर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वयं सेवकों को भी पुरूस्कृत किया गया। संचालन सहायक कार्यक्रम अधिकारी आकाश तिवारी द्वारा एवं अंत में सभी का आभार कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दिलीप कुमार शर्मा द्वारा व्यक्त किया गया।