नीमच। शहर में भारत विकास परिषद शाखा द्वारा हिंदू नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा (गुड़ी पड़वा) के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह परंपरागत आयोजन प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 19 मार्च, गुरुवार, प्रातः 8.00 बजे स्थानीय विजय टॉकीज चौराहा पर संपन्न होगा।
कार्यक्रम में आमजन को कुमकुम तिलक लगाया जाएगा, नीम, मिश्री, काली मिर्च और मिठाई खिलाई जाएगी और उन्हें हिंदू नववर्ष एवं गुड़ी पड़वा की बधाइयां दी जाएंगी। साथ ही ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुए, मूक पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए मिट्टी के सकोरों में जल पात्र भी आमजन को वितरित किए जाएंगे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सत्यनारायण जागेटिया (अध्यक्ष, माहेश्वरी समाज नीमच) तथा विशिष्ट अतिथि प्रदीप चोपड़ा (रीजनल सचिव, मध्य भारत पश्चिम प्रांत, जावद) द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया जाएगा। यह जानकारी भारत विकास परिषद शाखा नीमच के मीडिया प्रभारी व प्रवक्ता मनोज माहेश्वरी ने दी।