BREAKING NEWS
मेरा युवा भारत केंद्र की बड़ी पहल: गुना में.. <<     NEWS : अखिल भारतीय बैरवा महासभा के राष्ट्रीय.. <<     BIG NEWS : चलती सांगवान बस में नशे की खेप का खुलासा,.. <<     BIG REPORT : राम-जानकी मंदिर भूमि विवाद में प्रशासन.. <<     KHABAR : व्यापारी संघ मनासा के चुनाव निर्विरोध.. <<     KHABAR : चेहल्लुम पर निकला ताजिया जुलूस, या हुसैन.. <<     KHABAR : धनेरिया कलां में नारायणी सेना की अहम बैठक,.. <<     NEWS : हम भीड़ नहीं हैं बाबा, हम दीवाने हैं.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : सावन का पहला सोमवार इन 4 राशि वालों का.. <<     BIG NEWS : नीमच में मानसून की बेरुखी, औसत बारिश से 19.. <<     KHABAR : आस्था के कदम, जयघोष के बीच निकली श्री.. <<     NEWS : विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियों में जुटी.. <<     NEWS : राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) की जिला.. <<     KHABAR : 793वें सैनिक सम्मान में सेवानिवृत्त.. <<     आध्यात्मिक यात्रा पर निकले महंत योगी.. <<     BIG NEWS : डीएसटी और सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 18, 2026, 3:38 pm
KHABAR : लदूसा नरेश श्री सांवरिया सेठ के भंडार से निकली 8 लाख से अधिक की दान राशि, विदेशी मुद्रा और चांदी के आभूषण भी हुए प्राप्त, पढे़ खबर 

Share On:-

मंदसौर। मालवा क्षेत्र के प्रसिद्ध आस्था के केंद्र, भगवान लक्ष्मी नारायण (लदुसा नरेश सांवरिया सेठ) का भंडार बुधवार, 18 मार्च 2026 (चौत्र मास, कृष्ण पक्ष चतुर्दशी, विक्रम संवत 2082) को श्रद्धा के साथ खोला गया। 


मंदिर समिति के ट्रस्टी पंडित महेश व्यास लदुसा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार भंडार से कुल 8 लाख 14 हजार 100 रुपए की नकद राशि प्राप्त हुई है। नकदी के साथ-साथ दान पात्र से श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित किए गए चांदी के आभूषण और तंजानिया, सेशेल्स व नेपाल सहित कई अन्य देशों की विदेशी करेंसी भी निकली है, जो मंदिर के प्रति सात समंदर पार तक फैली भक्तों की अगाध श्रद्धा को दर्शाती है।


मंदिर में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर समिति द्वारा आगामी विकास योजनाओं पर भी विस्तृत चर्चा की गई। समिति के अनुसार, मुख्य मार्ग पर भव्य गेट निर्माण का कार्य पूर्ण होने के पश्चात अब मंदिर परिसर में अन्य नवीन विकास कार्य प्रारंभ किए जाएंगे ताकि दर्शनार्थियों को सुलभ सुविधाएं मिल सकें। भंडार गणना के इस विशेष अवसर पर मंदिर समिति के पदाधिकारी रामेश्वर धाकड़, बद्री लाल धाकड़, देवीलाल धाकड़ पटेल, घनश्याम धाकड़, रामनारायण पाटीदार और मुरलीधर व्यास सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।


पंडित महेश व्यास ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि चौत्र अमावस्या के अवसर पर आयोजित होने वाली विशेष आरती एवं महाप्रसादी के मुख्य लाभार्थी श्री अंबाराम परमार (सेन) व श्री लक्ष्मीनारायण गहलोत (पार्श्वनाथ) रहेंगे। मंदिर समिति ने क्षेत्र के समस्त धर्मप्रेमी जनता से अपील की है कि वे अमावस्या के इस पावन अवसर पर आयोजित महाआरती और महाप्रसाद में सम्मिलित होकर धर्म लाभ प्राप्त करें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE