BREAKING NEWS
मेरा युवा भारत केंद्र की बड़ी पहल: गुना में.. <<     NEWS : अखिल भारतीय बैरवा महासभा के राष्ट्रीय.. <<     BIG NEWS : चलती सांगवान बस में नशे की खेप का खुलासा,.. <<     BIG REPORT : राम-जानकी मंदिर भूमि विवाद में प्रशासन.. <<     KHABAR : व्यापारी संघ मनासा के चुनाव निर्विरोध.. <<     KHABAR : चेहल्लुम पर निकला ताजिया जुलूस, या हुसैन.. <<     KHABAR : धनेरिया कलां में नारायणी सेना की अहम बैठक,.. <<     NEWS : हम भीड़ नहीं हैं बाबा, हम दीवाने हैं.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : सावन का पहला सोमवार इन 4 राशि वालों का.. <<     BIG NEWS : नीमच में मानसून की बेरुखी, औसत बारिश से 19.. <<     KHABAR : आस्था के कदम, जयघोष के बीच निकली श्री.. <<     NEWS : विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियों में जुटी.. <<     NEWS : राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) की जिला.. <<     KHABAR : 793वें सैनिक सम्मान में सेवानिवृत्त.. <<     आध्यात्मिक यात्रा पर निकले महंत योगी.. <<     BIG NEWS : डीएसटी और सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 18, 2026, 3:40 pm
KHABAR : गेहूं उपार्जन खरीदी में गेहूं की गुणवत्ता का रखा जाएगा विशेष ध्यान, कलेक्टर गर्ग ने कहा- सर्वेयर को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। कलेक्टर अदिती गर्ग ने गेहूं उपार्जन खरीदी को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर एकता जायसवाल, जिला पंचायत सीईओ अनुकूल जैन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि गेहूं खरीदी के दौरान गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए तथा किसी भी स्थिति में गुणवत्ता से समझौता न किया जाए। उन्होंने सभी एसडीएम को अपने-अपने ब्लॉक स्तर पर बैठक आयोजित कर खरीदी प्रक्रिया और गुणवत्ता मानकों के बारे में स्पष्ट जानकारी देने के निर्देश दिए।
कलेक्टर गर्ग ने बताया कि जिले में गेहूं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए सर्वेयरों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही, यदि किसी सर्वेयर द्वारा लापरवाही बरती जाती है तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिले में 1 अप्रैल से गेहूं उपार्जन खरीदी कार्य प्रारंभ होगा। इसके पूर्व सभी आवश्यक तैयारियां समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी खरीदी केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में बारदान (बोरियां) सहित अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE