मंदसौर। विक्रम संवत् 2083 के शुभारंभ के अवसर पर 19 मार्च को प्रातः 10 बजे पशुपतिनाथ मंदिर परिसर (आराधना हॉल), मंदसौर में सूर्य उपासना कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
कार्यक्रम की शुरुआत सूर्य उपासना से होगी तथा मंदिर परिसर में ब्रह्मध्वज स्थापना की जाएगी। यह आयोजन भारतीय नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा (गुड़ी पड़वा) के उपलक्ष्य में किया जा रहा है।
इस अवसर पर मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग एवं मध्यप्रदेश नाट्य विद्यालय, भोपाल के सहयोग से “सम्राट विक्रमादित्य” विषय पर भव्य नाट्य प्रस्तुति का मंचन किया जाएगा, जिसमें भारतीय संस्कृति, परंपरा और विक्रम संवत् के ऐतिहासिक महत्व को दर्शाया जाएगा।
नाट्य प्रस्तुति में निर्देशन सतीश दवे, संगीत अभिषेक त्रिपाठी, लेखन व सह निर्देशन प्रसन्न सोनी, तथा निर्देशन संजय श्रीवास्तव द्वारा किया जाएगा।
कार्यक्रम में “भारत का नववर्ष विक्रम संवत्” विषय पर पुस्तिका का वितरण भी किया जाएगा। साथ ही नववर्ष के अवसर पर जिले के प्रमुख मंदिरों और महत्वपूर्ण स्थानों पर ब्रह्मध्वज स्थापना की जाएगी।