गरोठ। क्षेत्र के कोटडाबुजुर्ग स्थित सरदार पटेल शिक्षण समिति द्वारा संचालित श्री शिशु मंदिर की छात्रा परिनिता भील का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय में होने पर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।
परिनिता पिता मंगलसिंह भील की इस उपलब्धि पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों ने उनका पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि परिनिता की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है और इससे विद्यालय का नाम भी गौरवान्वित हुआ है।