नीमच। विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन द्वारा आयोजित वर्ष 2025 की नियमित परीक्षा में स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नीमच की छात्रा डॉ. विनीता वर्मा (सुपुत्री भगत वर्मा) ने एम.कॉम परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्राविण्य सूची में प्रथम स्थान प्राप्त कर उज्जैन संभाग का नाम गौरवान्वित किया।
इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में 17 मार्च को उज्जैन के माधव ऑडिटोरियम में आयोजित 30वें दीक्षांत समारोह में मंगुभाई पटेल एवं मोहन यादव सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में उन्हें स्वर्ण पदक एवं एम.कॉम की डिग्री प्रदान कर सम्मानित किया गया।
समारोह में विश्वविद्यालय के कुलपति अर्पण भारद्वाज सहित गणमान्य जन उपस्थित रहे। डॉ. वर्मा की इस उपलब्धि से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।